खरीफ सीजन के लिए किसानों को सस्ती दरों पर मिलती रहेगी खाद, 37 हजार करोड़ रूपए की सब्सिडी को मंजूरी

नई दिल्ली | किसानों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. आगामी खरीफ सीजन की फसलों के लिए किसानों को सस्ती खाद मिलती रहें, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में फास्फेटिक और पोटासिक (पीएंडके) उर्वरकों पर खरीफ सीजन के लिए 37,216 करोड़ रुपये की सब्सिडी पर मुहर लगाई गई है. इससे उर्वरकों और अन्य तत्वों की इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ रही कीमतों का किसानों पर असर नहीं पड़ेगा.

DPA Khad

सस्ती दरों पर मिलेगी खाद

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि एनपीकेएस ग्रेड सहित पीएंडके उर्वरकों पर सब्सिडी खरीफ सीजन 2025 के लिए अनुमोदित दरों के आधार पर प्रदान की जाएगी, ताकि किसानों को सस्ती कीमतों पर इन उर्वरकों की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार उर्वरक निर्माताओं/ आयातकों के जरिए किसानों को सब्सिडी वाले मूल्यों पर पीएंडके उर्वरकों के 28 ग्रेड उपलब्ध करा रही है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में पहली बार किसी हाइवे पर बनेगी दूसरी सर्विस रोड, इन शहरों के लिए सफर होगा सुहाना

किसानों के प्रति संवेदनशील मोदी सरकार

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए सस्ती दरों पर पीएंडके उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. उनके अनुसार, उर्वरक कंपनियों को स्वीकृत और अधिसूचित दरों के अनुसार सब्सिडी प्रदान की जाएगी, ताकि किसानों को सस्ती कीमतों पर उर्वरक उपलब्ध कराए जा सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.