60 साल से अधिक उम्र के किसानों को होगा फायदा, मिलेंगे सालाना 36000 रूपये

नई दिल्ली । यदि आप भी किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हो तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. बता दे कि सरकार अब ऐसे लाभार्थियों को बड़ा लाभ दे रही है. इस योजना से जुड़े हुए किसानों को ₹3000 महीना पेंशन के तौर पर दिए जा रहे हैं. इस योजना का फायदा उन किसानों को होगा जिस जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है. केंद्र सरकार की ओर से किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है, इस योजना के तहत तीन किस्तों में सालाना ₹6000 किसानों के खातों में भेजे जाते हैं.

KISAN 2

इस योजना का लाभ उठाने वाले किसानों की बल्ले बल्ले 

मोदी सरकार की इस योजना का लाभ उन सारे किसानों को मिलता है जो पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़े हुए हैं. इस योजना से करीब 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को किस्त दी जा रही है. पीएम किसान के लाभार्थियों को केंद्र सरकार किसान क्रेडिट कार्ड और पीएम किसान मानधन योजना का भी फायदा दे रही है. बता दे कि मानधन योजना के लिए कोई भी दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं होती, इससे जुड़कर आप जेब से बिना खर्च किए ₹36000 सालाना ले सकते हैं. इस योजना के तहत लघु सीमांत किसानों को हर महीने पेंशन देने की योजना है. जिसके तहत 60 साल की उम्र से ज्यादा के किसानों को हर महीने ₹3000 यानी सालाना ₹36000 पेंशन दी जाती है.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

यदि कोई किसान पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहा है तो उसे मानधन योजना के लिए कोई भी दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं है. पीएम किसान स्कीम से प्राप्त लाभ में से सीधे ही अंशदान चुनने की छूट है. इसी तरह किसान को सीधे अपनी जेब से पैसा खर्च नहीं करना होगा. ₹6000 में उसका प्रीमियम भी कट जाएगा. किसान मानधन योजना के तहत 18 से 40 साल तक की आयु वाला कोई भी किसान इसमें पंजीकरण करवा सकता है, इस योजना का फायदा वही किसान उठा सकता है जिसके पास अधिकतम 2 हेक्टेयर तक की खेती योग्य जमीन हो. इस योजना के तहत कम से कम 20 साल और अधिकतम 40 साल तक ₹55 से ₹200 तक मासिक अंशदान करना होगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.