अभी निपटा लें अपने बैंक से जुड़े काम, मार्च में इतने दिन रहेंगे बंद; फटाफट देखें लिस्ट

नई दिल्ली | अगर आपको निकट भविष्य में बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो उसे अभी निपट लें. अगले महीने मार्च में बैंकों की काफी छुट्टियां होंगी, जिससे आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि देश भर के बैंक कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अगले महीने हड़ताल करने वाले हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बैनर चले मार्च के महीने में 2 दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया गया है.

Bank Image

इस दिन होगी हड़ताल

24 और 25 मार्च को होने वाली इस हड़ताल में बैंक कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे. 22 मार्च महीने का चौथा शनिवार और 23 मार्च रविवार के अवकाश को मिलाकर बैंक कुल चार दिन बंद रह सकते हैं. ऐसे में आम लोगों को अपने बैंकों के काम करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

28 फरवरी से शुरू होने वाले बैंक कर्मियों के इस आंदोलन के दौरान सभी कर्मचारी काले बैज पहन कर काम करेंगे. उसके बाद, 3 मार्च को दिल्ली में संसद भवन के सामने धरना देंगे और वित्त व वित्तीय सेवा विभाग को अपना ज्ञापन सौंपेंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

21 मार्च को होगी बड़ी रैली

उसके बाद 7 मार्च को शाम 5:15 देश भर में प्रदर्शन करने के बाद 11 मार्च को विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे. फिर, 21 मार्च को एक बड़ी रैली का आयोजन भी किया जाएगा. इस विषय में जानकारी देते हुए ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कमेटी के संगठन सचिव राजेश पसरीजा ने बताया कि बैंक कर्मचारियों द्वारा काफी लंबे समय से अपने विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई जा रही है, लेकिन बैंक प्रबंधन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है ऐसे में वह 24 और 25 माल को हड़ताल करेंगे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts