छूट: Flipkart Big Billion Days Sale में इन प्रोडक्टस पर होंगी 80% की छूट

नई दिल्ली । Flipkart Big Billion Days Sale की तारीखों में कंपनी ने बड़ा बदलाव किया है. बता दे कि पहले फ्लिपकार्ट सेल की तारीखों का ऐलान किया गया था उसके बाद ऐमजॉन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की तारीखों का ऐलान हुआ. जैसे ही Amazon सेल की तारीखों का ऐलान हुआ.  फ्लिपकार्ट ने अपनी सेल की तारीखों में बदलाव कर दिया. अब फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल भी अमेज़न सेल की तरह 3 अक्टूबर से शुरू हो रही है और 10 अक्टूबर तक लाइव रहेगी.

Flipkart Sale

इन प्रोडक्टस पर मिलेगी सेल के दौरान भारी छूट 

पहले Big Billion Days sale का आगाज 7 अक्टूबर से होना था . जो 12 अक्टूबर तक चलनी थी. इस सेल के दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्ट वॉच, लैपटॉप, ईयर बर्ड आदि कई प्रोडक्ट भारी डिस्काउंट के साथ ऑफर किए जा रहे थे. फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर के लिए सेल पहले शुरू होगी. जो ग्राहक मेंबर नहीं है वह ऐप पर 50 सुपरकवाइन का इस्तेमाल करके सेल को अर्ली एक्सेस कर पाएंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो

इस सेल में केवल स्मार्टफोंस ही नहीं  फीचर्स फोन भी ग्राहकों को सस्ते दामों में मिल पाएंगे. इस सेल के दौरान Oppo, Motorola , Realme के अलावा poco, Vivo, Samsung ब्रांड अपने नए प्रोडक्टस को लॉन्च करने वाले हैं. बता दे कि फ्लिपकार्ट पर कुछ प्रोडक्ट्स को दर्शाया गया है जो सेल के दौरान लांच हो सकते हैं. इसमें Moto Tab G20के अलावा, Motorola Edge 20 pro और Realme 4 k Google TV stick है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.