फैमिली के साथ बिताएं क्वालिटी टाइम, दिल्ली की इस जगह पर एक जगह मिल जाएगा सब कुछ

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों को अपने शहर की हर जगह की जानकारी होती है. उन्हें पता होता है कि कौन- सी जगह सबसे बेस्ट है और किस जगह पर क्या खास चीज़ मिलती है. लेकिन जो लोग दिल्ली (Delhi) में नहीं रहते, उन्हें इतनी जानकारी शायद ही हो. दिल्ली के लोग कनॉट प्लेस को अपनी सिटी की सबसे शानदार जगह मानते हैं.

Delhi Travel Tour

खासतौर पर शाम के वक्त यहां का नज़ारा बेहद दिलकश हो जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कनॉट प्लेस में ऐसे कई स्पॉट हैं, जहां घूमने के साथ- साथ खाने- पीने का भी भरपूर मज़ा लिया जा सकता है.

बांग्ला साहिब गुरुद्वारा

अगर आप कनॉट प्लेस घूमने आए हैं, तो यहां स्थित प्रसिद्ध बांग्ला साहिब गुरुद्वारा में जरूर माथा टेकें. गुरुद्वारे के पास स्थित पवित्र सरोवर पर कुछ समय बिताकर आप बेहद शांति महसूस कर सकते हैं. यहां मिलने वाला लंगर भी आपको जरूर चखना चाहिए.

प्राचीन हनुमान मंदिर

बांग्ला साहिब से कुछ दूरी पर ही प्राचीन हनुमान मंदिर स्थित है. मान्यता है कि यह मंदिर महाभारत काल से यहां मौजूद है. यहां स्वयंभू बजरंगबली की मूर्ति स्थापित है. दर्शन के बाद मंदिर के पास मिलती हींग वाली कचौरी का स्वाद लेना न भूलें. यह कचौरी इतनी प्रसिद्ध है कि दूर- दूर से लोग इसका स्वाद लेने आते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

अग्रसेन की बावली

कनॉट प्लेस के पास ही स्थित अग्रसेन की बावली आज भी एक रहस्य बनी हुई है. इस बावली से जुड़ी कई कहानियां और किस्से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं. कुछ लोग मानते हैं कि यहां भूतों का वास है और यहां अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देती हैं. हालांकि, आप दिन में यहाँ बेझिझक घूम सकते हैं. इसका शांत वातावरण आपका मन मोह लेगा.

जंतर मंतर और जनपथ मार्केट

अगर आप सीपी घूमने आए हैं, तो पास ही स्थित जंतर मंतर जाना बिल्कुल न भूलें. यहां की भूल- भुलैया आपको इतिहास की एक रहस्यमयी यात्रा पर ले जाएगी. जनपथ मार्केट भी पास में ही है, जो शॉपिंग प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं. अगर आप खरीदारी के शौकीन हैं, तो यहां आपकी पसंद का हर सामान आसानी से मिल जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts