दिल्ली- जयपुर एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट का हुआ शिलान्यास, 4 नए फ्लाईओवर और 8 आधुनिक ओवर ब्रिज का होगा निर्माण

नई दिल्ली | अगर आप भी अक्सर दिल्ली से जयपुर का सफर करते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की तरफ से कल सेक्टर 44 अपैरल हाउस के कार्यक्रम में शिरकत की गई. इस दौरान दिल्ली- जयपुर हाईवे पर गुरुग्राम जयपुर खंड में भी 282 करोड रुपए की विकास परियोजना का शिलान्यास किया गया. इस कार्यक्रम में सड़क एवं परिवहन मंत्री और राजमार्ग राज्य मंत्री ने भी शिरकत की. आज हम आपको इसी नए एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Pune Mumbai

ट्रैफिक जाम से छुटकारा

इस कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि गुरुग्राम और रेवाड़ी न केवल हरियाणा के, बल्कि पूरे भारत की अर्थव्यवस्था की रीड है. इन दोनों ही शहरों में औद्योगिक और कारोबारिक गतिविधियां काफी ज्यादा है. बारिश के मौसम में यहां पर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जल भराव की स्थिति पैदा हो जाती है, यातायात दबाव बढ़ने के कारण आमजन की परेशानियां भी बढ़ जाती है. ऐसे में अब इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए जल्द ही नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू किया जा रहा है.

इस प्रकार पूरा किया जाएगा कार्य

इन परियोजनाओं में चार नए फ्लाईओवर, 9 आधुनिक फुट ओवर ब्रिज, सर्विस रोड का चौड़ीकरण और नालियां सुधारना आदि भी शामिल है. इन नए प्रोजेक्ट के शुरू होने से गुरुग्राम के साथ-साथ रेवाड़ी में भी आम लोगों को पहले से बेहतर व्यवस्था मिलने वाली है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- जयपुर हाईवे पर बड़ा ट्रैफिक बदलाव, मानेसर एलिवेटेड निर्माण से बदला रूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा मिली है. कहा आजादी से लेकर साल 2014 तक पूरे देश में केवल 91 हजार किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग थे, परंतु अब पिछले 11 सालों में 60000 किलोमीटर से ज्यादा दूरी के राष्ट्रीय राजमार्ग नए जोड़े गए है. दिल्ली- जयपुर हाईवे पर पंचगांव चौक, राठीवास धारूहेड़ा स्थित हीरो होंडा कंपनी के पास और साल्हावास में चार नए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे. साथ ही, 2.26 किलोमीटर लंबा नया सर्विस रोड भी बनाया जाएगा. इस नए प्रोजेक्ट से गुरुग्राम और रेवाड़ी दोनों जिलों के आम लोगों को काफी लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.