लाखों राशन कार्ड धारकों का मुफ्त राशन होगा बंद, यह छोटी सी लापरवाही पड़ेगी भारी

नई दिल्ली | सरकार द्वारा करोड़ों नागरिकों को राशन मुहैया कराने के लिए राशन कार्ड की सुविधा दी गई है. 30 जून तक जो राशन कार्ड धारक अपने ई- केवाईसी नहीं करवाएंगे, तो उन्हें राशन मिलना बंद हो सकता है. इसलिए जो भी राशन कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें इस तारीख तक अपने ई- केवाईसी को पूरा करवा लेना चाहिए. इसके बाद, आपका राशन कार्ड कैंसिल किया जा सकता है. आपको मिलने वाला सस्ता या मुफ्त राशन बंद किया जा सकता है.

Ration Card

बढ़ाई गई अंतिम तारीख

इससे पहले ई- केवाईसी के लिए लास्ट डेट 31 मार्च 2025 निर्धारित की गई थी. कुछ परेशानियों के कारण इस डेट को बढ़ाकर 30 जून 2025 कर दिया गया था. यदि आप अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवाना चाहते हैं, तो ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से करवा सकते हैं.

ऐसे करवाएं ई- केवाईसी

पहला तरीका: ऑफलाइन माध्यम

  • पहला तरीका ऑफलाइन माध्यम है, जिसके तहत आपको अपने नजदीकी राशन की दुकान या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जाना होगा.
  • अपने साथ राशन कार्ड और परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड लेकर जाएं.
  • स्वयं का और सभी सदस्यों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन POS मशीन से करवा लें.
  • इसके बाद, आपका राशन कार्ड, आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा.
यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

दूसरा तरीका: ऑनलाइन माध्यम

  • अगर आप ऑनलाइन माध्यम अपनाना चाहते हैं तो वह भी संभव है.
  • इसके लिए आपको ‘मेरा राशन’ ऐप या ‘आधार फेस RD’ ऐप को डाउनलोड करना होगा.
  • अब अपने आधार नंबर को दर्ज करें और ओटीपी वेरीफाई करें.
  • इसके बाद, मोबाइल के कैमरे से अपना फेस स्कैन करें.
  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपकी ई- केवाईसी सफलतापूर्वक हो जाएगी.

लापरवाही पड़ सकती है भारी

यदि आप समय पर केवाईसी नहीं करवाते हैं, तो आपका राशन कार्ड रद्द किया जा सकता है. इसके अलावा, आपको सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना भी बंद हो सकता है. साथ ही, पात्र लाभार्थियों की सूची से आपका नाम हटा दिया जा सकता है. अगर किसी कारणवश आपका नाम राशन कार्ड की लिस्ट से कट जाए, तो आप नजदीकी फूड सप्लाई दफ्तर या राशन की दुकान पर संपर्क करें. अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेज व राशन कार्ड लेकर जाएं और दोबारा से आवेदन करें.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts