आज से दिल्ली के इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, चेक करें लिस्ट कहीं आपका इलाका तो नहीं शामिल

नई दिल्ली | हर साल गर्मियों के मौसम में बिजली के साथ- साथ पानी की मांग भी बढ़ जाती है, जिस कारण दोनों की कमी पड़ती है. गर्मियों के मौसम में पानी के बिना दिन निकलना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में राजधानी दिल्ली वालों को थोड़ी और परेशानी झेलनी पड़ सकती है, क्योंकि दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Water Department) द्वारा 22 मई शाम 5:00 बजे से अगले दिन शाम 5:00 बजे तक कई इलाकों में जल आपूर्ति बाधित रहने की जानकारी दी गई है.

Water

पाइपलाइन कार्य के चलते रुकेगी आपूर्ति

ऐसा इसलिए क्योंकि WHO के पास 900 मिमी व्यास की डुप्लीकेट में पाइपलाइन को ऊंचा किया जाएगा. DJB द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह काम ड्रेन नंबर 12A के प्रभाव को अवरोध करने की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए किया जाना जरूरी है. यही कारण है कि 40 MGD संयंत्र से आने वाली डुप्लीकेट जलापूर्ति बाधित रखी जाएगी.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

इन इलाकों पर पड़ेगा असर

इस कारण राजघाट, वजीराबाद स्टाफ क्वार्टर, सिग्नेचर ब्रिज, LNJP अस्पताल, WHO, IP इमरजेंसी, JJ क्लस्टर, भैरो रोड, चिड़ियाघर, ग्रेटर कैलाश (UGR) समेत आसपास के इलाकों पर प्रभाव पड़ेगा. जल बोर्ड द्वारा नागरिकों को वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की गई है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यदि जरूरत महसूस होगी तो जनता को पानी उपलब्ध करवा दिया जाएगा. फिर भी किसी प्रकार की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क किया जा सकता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts