क्रेडिट कार्ड से लेकर FD- EPFO तक, अगले महीने दिखेंगें कई बदलाव; आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

नई दिल्ली | मई महीना समाप्ति की ओर हैं. नया महीना जून शुरू होगा और महीने की शुरुआत के पहले ही दिन कई नियमों में बदलाव देखने को मिलेगा जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा. महीने के पहले ही दिन गैस सिलेंडर की कीमतें अपडेट होती है. आइए इन नियमों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं.

New Rule

EPFO 3.0 होगा शुरू

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जून महीने में EPFO 3.0 की शुरुआत कर रहा है. लाभार्थियों को कई तरह की सुविधाजनक सेवाएं जैसे ATM से पैसे निकालना और PF से जुड़ा डेटा अपडेट प्रदान करने के उद्देश्य से इसकी शुरुआत की गई है.

FD दरों में होगा बदलाव

अगले महीने बैंक अपने एफडी और लोन ब्याज फिर से रिवाइज कर सकती हैं क्योंकि जून महीने में भारत के केंद्रीय बैंक नए रेपो रेट की घोषणा करेंगे. अनुमान है कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में और कटौती की जा सकती है. इसका सीधा असर लोन और एफडी की ब्याज दरों पर दिखाई देगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

क्रेडिट कार्ड में बदलाव

1 जून से कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा क्रेडिट कार्ड नियमों में किए गए बदलाव लागू हो रहे हैं. ये बदलाव क्रेडिट कार्ड से संबंधित रिवार्ड्स प्वाइंट्स, Cashback और चार्जेज से जुड़े हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो क्रेडिट कार्ड यूजर्स को रिवार्ड्स प्वाइंट्स हासिल करने के लिए 1 लिमिट का सामना करना पड़ेगा.

गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को LPG गैस सिलेंडर की कीमतें अपडेट होती है. मई महीने की शुरुआत में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 17 रुपए की कटौती हुई थी. हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव होने की संभावना कम ही नजर आ रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.