दिल्ली- रेवाड़ी ट्रैक पर अंडरब्रिज निर्माण के चलते बंद हुई फाटक, वैकल्पिक रूट्स से पूरा करना होगा सफर

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सफर करने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां पालम व दिल्ली कैंट के बीच से गुजर रही दिल्ली- रेवाड़ी रेलवे लाइन पर बने क्रासिंग पर अंडरब्रिज का निर्माण किया जाएगा. 24 अक्टूबर से काम शुरू हो चुका है और रेलवे द्वारा इस संबंध में यहां एक नोटिस भी चस्पा दिया गया है.

Rail Underpass

24 अक्टूबर से वाहनों की आवाजाही बंद

इस नोटिस के अनुसार, 24 अक्टूबर से अंडरब्रिज निर्माण कार्य शुरू हो रहा है. ऐसे में इस फाटक पर वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. रेलवे ने यात्रियों ने आग्रह करते हुए वैकल्पिक रूट्स अपनाने की सलाह दी है.

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यहां पर अंडरब्रिज निर्माण से अब राहगीरों व वाहन चालकों को बार- बार फाटक के गिरने पर ट्रेन के गुजरने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अभी दिल्ली- रेवाड़ी रूट पर बड़ी संख्या में ट्रेनों की आवाजाही रहती है. खासकर पीक आवर्स में ट्रेनों की आवाजाही इस पूरे इलाके के ट्रैफिक को बाधित कर देती है.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

दिल्ली में लाखों की आबादी को मिलेगी राहत

ऐसे में अंडरब्रिज निर्माण से दिल्ली कैंट के लोगों को साध नगर राजनगर या उपनगरी द्वारका की ओर जाना आसान हो जाएगा. खासकर प्रहलादपुर गांव व आसपास स्थित एयरफोर्स कालोनी के लोग बेरोकटोक उपनगरी द्वारका की ओर आसानी से आवाजाही कर सकेंगे. स्थानीय लोगों ने भारतीय रेलवे की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यहां पर अंडरब्रिज निर्माण की लंबे समय से मांग उठाई जा रही थी. इसके निर्माण का फायदा क्षेत्र में रहने वाले लाखों लोगों को पहुंचेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.