Indian Army में नौकरी का सुनहरा मौका, NCC स्पेशल एंट्री स्कीम के तहत हो रही भर्ती

नई दिल्ली | इंडियन आर्मी (Indian Army) द्वारा NCC स्पेशल एंट्री स्कीम के तहत आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. जो अभ्यर्थी इस स्कीम के तहत आवेदन करने के इच्छुक हैं, उन्हें इंडियन आर्मी की अधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

Indian Army

इस स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 17 अगस्त 2022 से शुरू हो गई है. रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2022 रहेगी. एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के तहत इसमें कुल 50 पुरुषों और5 महिलाओं के पदों पर भर्ती की जाएगी. पात्रता,चयन प्रक्रिया और अन्य विवरणों के लिए नीचे विस्तार से जानकारी दी गई है.

पदों का विवरण

  • Male: 50
  • Female: 5

Qualification

  • जो अभ्यर्थी इस स्कीम के तहत आवेदन करना चाहते हैं उनके पास सभी वर्षों के अंकों को ध्यान में रखते हुए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या समकक्ष से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ डिग्री होनी चाहिए.
  • फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को भी आवेदन करने की अनुमति रहेगी, बशर्ते उन्होंने तीन/ चार साल के डिग्री कोर्स के पहले दो/तीन वर्षों में न्यूनतम कुल 50% अंक हासिल किए हों.
  • अभ्यर्थी की आयु सीमा 19 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
यह भी पढ़े -  हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारियों को क्लर्क पद पर प्रमोट करने के लिए बन रहा नया कानून, यह होगा नया विधेयक

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का फाइनल सेलेक्शन दो चरणों की चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा:

  1. प्रथम चरण को उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी दूसरे चरण में पहुंचेंगे. जो प्रथम चरण को उत्तीर्ण नहीं कर पाएंगे, उनकी उसी दिन घर वापसी हो जाएगी.
  2. एसएसबी इंटरव्यू का टाइम पीरियड 5 दिन रहेगा.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.