गोल्ड ने बनाया नया रिकॉर्ड; रेट में आज दिखी तेजी; 93 हजार के पार पहुंची कीमतें

नई दिल्ली, Gold Price Today | अगर आप भी हाल ही में सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. गोल्ड की कीमतों में आज काफी तेजी देखने को मिली है. सोने की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. आज की इस खबर में हम आपको देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Gold Rate in Haryana 7 april 2021

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना पहली बार 3200 प्रति ओस पर चला गया है. इंडिया में गोल्ड फ्यूचर पहली बार 93,000 प्रति 10 ग्राम से ज्यादा निकल गया है.

गोल्ड की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड

इसकी प्रमुख वजह वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ती अनिश्चित को माना जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना टैरिफ 90 दिनों के लिए टाल दिया है, परंतु चीन को लेकर लगातार उनका रुख सख्त बना हुआ है. डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से 90 दिनों के लिए जो टैरिफ टालने का फैसला लिया गया है, चीन उस दायरे में नहीं आता. इससे दुनिया की 2 आर्थिक महाशक्तियों के बीच टकराव भी बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज गोल्ड की कीमतों में 1.3% तक का उछाल देखने को मिला.

93 हजार के पार पहुंची कीमतें

इंडिया में कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पे सोने की कीमतों में तेजी का एक नया रिकॉर्ड बन गया है. आज सोने की कीमतों में 1.7 फीसदी तक की उछाल देखने को मिली, जिसके बाद कीमत 93,600 रूपये के पार पहुंच गई है. एशियाई बाजारों में भी लगातार गोल्ड की कीमतें एक नया रिकॉर्ड बना रही है.हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि गोल्ड में तेजी की असल वजह अमेरिकी डॉलर में जारी कमजोरी को माना जा रहा है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

क्यों बढ़ रही लगातार गोल्ड की कीमत

कमोडिटी एनालिस्ट का कहना है कि ट्रंप के चीन पर 145 फीसदी टैरिफ लगाने से दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में गिरावट के दौर को शुरू कर दिया है. दूसरी तरफ चीन भी बिल्कुल भी झुकने को तैयार नहीं है. अमेरिकी गुड्स पर चीन का टैरिफ 84 फ़ीसदी को पार करने के करीब दिखाई दे रहा है. अगर दोनों ही आर्थिक महाशक्तियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई जारी रहती है, तो आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमतों में और भी ज्यादा उछाल देखने को मिल सकता है.

एक्सपर्ट का मानना है कि निवेशको को अपने इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो में गोल्ड को शामिल करना चाहिए. 10 से 15 फ़ीसदी पोर्टफोलियो में गोल्ड होना ही चाहिए. अगर आप फिजिकल गोल्ड यानी की ज्वेलरी या कॉइन में इन्वेस्ट नहीं करना चाहते, तो फिर आप गोल्ड ईटीएफ या म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट कर सकते हैं. पिछले काफी समय से भारत में गोल्ड की कीमतें नया रिकॉर्ड बना रही है. आज कीमते नए स्तर पर पहुंच गई है. भारत में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 93,600 रुपये के आसपास व्यापार कर रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.