नई दिल्ली, Today Gold Rate | अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितताओं के बाद अब कुछ पॉजिटिव संकेत देखने को मिल रहे हैं. बता दें कि अमेरिकी डॉलर में आई मजबूती के साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से टैरिफ पॉलिसी में नरमी के संकेत भी सामने आ रहे है. आज हम आपको गोल्ड की लेटेस्ट कीमतों के बारे में ही जानकारी देने वाले हैं.
आज इतने रुपये सस्ता हुआ सोना
हाल ही में गोल्ड की कीमतें 1,00,000 रुपये के आंकड़े को पार कर गई थी. अब कीमतों में थोड़ी कमी देखने को मिल रही है. शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों में भले ही थोड़ी तेजी देखी गई हो, परंतु चांदी की कीमतों में कमी दर्ज की गई थी. इंडियन बुलियन एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट गोल्ड की वर्तमान कीमत 96,190 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है. 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो वह 88,119 रुपए पर है.
90 हजार से नीचे पहुंची चांदी की कीमतें
चांदी की कीमतों की बात की जाए, तो 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 88,174 रुपए प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात की जाए, तो यहां पर 24 कैरेट गोल्ड की कीमतें 95,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है. अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अभी आपको थोड़ा रुकने की आवश्यकता है.
गोल्ड में निवेश करने वालों के लिए जरूरी खबर
उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में गोल्ड की कीमतों में हल्की कमी दर्ज की जा सकती है. इन दिनों गोल्ड की कीमतें नया रिकॉर्ड बना रही है. कुछ दिन पहले ही गोल्ड की कीमत 1,00,000 रुपये के आंकड़े को भी पार कर गई थी, अब कीमतों में थोड़ी कमी देखने को मिल रही है. इसके अलावा, चांदी की कीमतों में इतनी तेजी देखने को नहीं मिल रही है. अगर आप भी गोल्ड और सिल्वर में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो एक बार आपको मार्केट में रिसर्च अवश्य कर लेनी चाहिए. उसके बाद ही निवेश करना चाहिए.
