दिल्ली में घर लेने का सुनहरा मौका! DDA दे रहा 8 लाख में फ्लैट, झटके में हुई 700 से ज्यादा बुकिंग

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की नई आवासीय योजनाओं को पहले ही दिन शानदार रिस्पांस मिला है. DDA श्रमिक आवास योजना 2025 के तहत, मात्र कुछ घंटों में 23 फ्लैट बिक चुके हैं, जबकि सबका घर आवास योजना में 715 से ज़्यादा फ्लैटों की बुकिंग हो चुकी है.

flat

DDA श्रमिक आवास योजना 2025

पंजीकृत श्रमिकों को DDA श्रमिक आवास योजना 2025 के तहत दिल्ली भवन एवं निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड (DBOCCWWB) में नरेला में EWS फ्लैट 25% छूट के साथ दिए जा रहे हैं. यहाँ 700 फ्लैट उपलब्ध हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 8.65 लाख रुपये रखी गई है. इच्छुक लोग 50,000 रुपये में बुकिंग करा सकते हैं. यह योजना पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर लागू होगी. बुकिंग 15 जनवरी से 31 मार्च 2025 तक जारी रहेगी.

सबका घर आवास योजना 2025

सबका घर आवास योजना 2025 के तहत, कुछ विशेष श्रेणियों के लोगों को ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी फ्लैट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इसमें ऑटो- रिक्शा और कैब चालक (दिल्ली में पंजीकृत), पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी (स्ट्रीट वेंडर, हाकर), शहीदों की विधवाएं, दिव्यांगजन, एससी/ एसटी वर्ग से आने वाले लोग शामिल हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

यहाँ मिलेंगे फ्लैट्स

EWS और LIG फ्लैट्स नरेला, लोकनायकपुरम, सिरसपुर में वहीं, MIG और HIG फ्लैट्स लोकनायकपुरम, नरेला में स्थित हैं. इन योजनाओं के तहत, फ्लैट लेने पर 25% तक की विशेष छूट मिलेगी. शुरुआती कीमत 8.65 लाख रुपये होगी और पंजीकरण 15 जनवरी से शुरू होंगे. हाल ही में, रिठाला- नरेला- कुंडली मेट्रो कॉरिडोर के उद्घाटन से नरेला क्षेत्र में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ी है. इसी कारण DDA की नई हाउसिंग स्कीम को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. विभिन्न श्रेणियों के तहत पहले ही दिन 656 से ज्यादा फ्लैटों की बुकिंग पूरी हो गई.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts