केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA पर इस दिन होगा फैसला

नई दिल्ली | केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता (DA) जल्द ही बढ़ सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार 1 मार्च को होने वाली कैबिनेट बैठक में डीए बढ़ाने पर फैसला ले सकती है. डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.अगर ऐसा हुआ तो उनका महंगाई भत्ता 42 फीसदी से बढ़कर 45 फीसदी हो जाएगा. इससे 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा. बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 1 जुलाई 2023 से मिलेगा. महंगाई भत्ता साल में दो बार बढ़ाया जाता है.

Rupees Money

ये होता है महंगाई भत्ता

महंगाई भत्ता एक ऐसा पैसा है जो सरकारी कर्मचारियों को महंगाई बढ़ने के बावजूद अपना जीवन स्तर बनाए रखने के लिए दिया जाता है. यह पैसा सरकारी कर्मचारियों, सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिया जाता है. इसकी गणना हर 6 महीने में देश की मौजूदा महंगाई के हिसाब से की जाती है. इसकी गणना संबंधित वेतनमान के आधार पर कर्मचारियों के मूल वेतन के अनुसार की जाती है. शहरी, अर्ध- शहरी या ग्रामीण क्षेत्रों के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता अलग- अलग हो सकता है.

महंगाई भत्ते की ऐसे होती है गणना

महंगाई भत्ता तय करने के लिए एक फॉर्मूला दिया गया है. केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए, फॉर्मूला है [(पिछले 12 महीनों का अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीआई) का औसत- 115.76)/115.76]×100. अब अगर हम PSU (सार्वजनिक क्षेत्र इकाइयों) में काम करने वाले लोगों के महंगाई भत्ते की बात करें तो इसकी गणना की विधि है- महंगाई भत्ता प्रतिशत = (पिछले 3 महीनों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का औसत (आधार वर्ष 2001 = 100) – 126.33) )x100.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, रियल- टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने पर हुई चर्चा

भारत में है दो तरह की महंगाई

बता दें कि भारत में दो तरह की महंगाई है. एक है रिटेल यानी खुदरा और दूसरा है थोक महंगाई. खुदरा महंगाई दर आम उपभोक्ताओं द्वारा बताई गई कीमतों पर आधारित होती है. इसे उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) भी कहा जाता है.

इसके लिए अपना वेतन निम्नलिखित फॉर्मूले में भरें.. (मूल वेतन + ग्रेड वेतन) × डीए % = डीए राशि आसान भाषा में समझें तो मूल वेतन में ग्रेड सैलरी जोड़ने के बाद जो वेतन बनता है उसमें महंगाई भत्ते की दर को कई गुना कर दिया जाता है जो रिजल्ट आता है उसे महंगाई भत्ता (डीए) कहा जाता है.

दोनों को जोड़ने पर कुल 11 हजार रुपए हो गए.अब 45 फीसदी महंगाई भत्ते के हिसाब से यह बढ़कर 4950 रुपये हो गया है. सब मिलाकर आपकी कुल सैलरी 15,950 रुपये हुई. वहीं, 42 फीसदी डीए के हिसाब से आपको 15,620 रुपये सैलरी मिल रही है. यानी 3 फीसदी डीए बढ़ने पर हर महीने 330 रुपये का फायदा होगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.