Good News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 1 जनवरी से मिलेगा ये लाभ

नई दिल्ली | चुनावी समर के बीच केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. कार्मिक विभाग के आदेश पर केंद्र सरकार ने इन कर्मियों के बच्चों का शिक्षा भत्ता (CEA) और हॉस्टल सब्सिडी की सीमा को बढ़ा दिया है. सरकार ने यह कदम जनवरी 2024 से प्रभावी हुए महंगाई भत्ते को बढ़ाने की घोषणा के बाद उठाया है.

Employees Karamchari

बता दें कि साल 2018 के दिशानिर्देशों को देखते हुए जब भी महंगाई भत्ता (DA) में 50 फीसदी तक का इजाफा होगा, हर बार स्वत ही बच्चों के शिक्षा भत्ते और हॉस्टल सब्सिडी में 25% की बढ़ोतरी हो जाएगी.

1 जनवरी से प्रभावी हुई बढ़ोतरी

कार्मिक मंत्रालय के आदेशानुसार वित्त मंत्रालय ने 12 मार्च 2024 को इसी साल 1 जनवरी से केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 50% की बढ़ोतरी प्रभावी हो जाएगी. लिहाजा, विभिन्न क्षेत्रों से बच्चों के शैक्षणिक भत्ते और हास्टल सब्सिडी के बढ़ाए जाने को लेकर संज्ञान लिया गया है. बच्चे का शिक्षा भत्ता प्रति माह 2,812.5 रुपये (तय) और हॉस्टल सब्सिडी प्रति माह 8,437.5 रुपये (तय) होगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

केंद्रीय मंत्रालय को आदेश जारी

वहीं, केंद्रीय कर्मचारियों के दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा भत्ता सामान्य से दोगुना होगा. मौजूदा समय में सामान्य दर 5,625 रुपये प्रति माह (तय) है. सभी केंद्रीय मंत्रालयों को जारी आदेश में कहा गया है कि दिव्यांग महिलाओं के चाइल्ड केयर के लिए विशेष भत्ता 3,750 रूपए प्रति महीना निर्धारित है. यह सभी बढ़ोतरी 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.