रेलवे कर्मियों के लिए धमाकेदार खुशखबरी, फ्री में परिवार के साथ ले सकेंगे हवाई सफर का मजा

नई दिल्ली | रेल मंत्रालय ने एक बार फिर रेलवे कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. अब रेलवे कर्मी हर 4 साल में एक बार अपनी फैमिली के साथ हवाई जहाज से भारत भ्रमण कर सकेंगे और इसका पूरा खर्चा केंद्र सरकार वहन करेगी. सरकार द्वारा लीव ट्रेवल कंसेशन (LTC) योजना में 3 सितंबर को बदलाव किए गए हैं.

Page 5

मिलेगा हवाई सफर का मजा

नए नियमों के तहत रेलकर्मी और उनके परिवार अलग-अलग समय और जगहों पर यात्रा कर सकते हैं. वे ट्रेन, बस, हवाई जहाज (पद के अनुसार) और कुछ खास ट्रेनों जैसे वंदे भारत, शताब्दी, राजधानी एक्सप्रेस आदि में भी LTC का लाभ ले सकेंगे. हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें निर्धारित की गई है.

रेलवे कर्मियों को टिकट केवल अधिकृत एजेंसियों से बुक करने होंगें और यात्रा के 3 महीने के भीतर खर्च का दावा करना जरूरी होगा. इसके अलावा, कर्मचारी अधिकतम 10 दिन की अर्जित छुट्टी को नकद करा सकते हैं. बता दें कि रेलवे यूनियन लंबे समय से हवाई यात्रा को LTC में शामिल करने की मांग उठा रही थी, जो अब पूरी हो गई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- नोएडा वालों को तगड़ा फायदा पहुंचाएगा नया अंडरपास, मात्र 15 मिनट में पहुंच जाएंगे गुरुग्राम

केंद्र का सराहनीय क़दम

केंद्र सरकार के इस फैसले से रेलकर्मी अपने परिवार के साथ आरामदायक हवाई सफर का लुत्फ उठा सकेंगे. उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि अखिल भारतीय एलटीसी के तहत अब रेलकर्मियों को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा. इससे वे अपने परिवार के साथ देशभर में घूम सकेंगे. इस योजना के तहत रेलकर्मी 4 साल में एक बार कुछ शर्तों के साथ इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.