रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, बड़े शहरों के बीच दौड़ेगी बिना रिजर्वेशन वाली 10 ट्रेनें; जानें रूट व किराया

नई दिल्ली | रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने 10 नई ट्रेनों की शुरुआत की है. यह ट्रेनें बिना रिजर्वेशन टिकट वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध हैं. इन ट्रेनों का संचालन उन रूटों पर किया जाएगा, जहां यात्रियों की संख्या ज्यादा है. बिना रिजर्वेशन के यात्रा करने वाले यात्रियों को इन ट्रेनों के संचालन से बड़ी राहत पहुंचेगी.

Indian Railways Train 2

यहां से खरीदें टिकट

इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि उन्हें स्टेशन के टिकट काउंटर से जनरल टिकट खरीदना होगा. इसके अलावा, यूटीएस ऐप्लिकेशन के माध्यम से भी टिकट बुक कर सकते हैं. इन ट्रेनों में यात्रियों को जनरल और चेयर कार कोच जैसी सुविधाएं मिलेंगी. IRCTC की नई ट्रेनें देशभर के प्रमुख शहरों को आपस में कनेक्टिविटी देगी.

रूट और शेड्यूल

  • मुंबई- पुणे सुपरफास्ट सुबह साढ़े 7 बजे मुंबई से रवाना 11 बजे पुणे पहुंचेगी.
  • हैदराबाद- विजयवाड़ा एक्सप्रेस सुबह साढ़े 7 बजे हैदराबाद से रवाना दोपहर 2 बजे विजयवाड़ा पहुंचेगी.
  • दिल्ली- जयपुर एक्सप्रेस सुबह 6 बजे दिल्ली से रवाना दोपहर डेढ़ बजे जयपुर पहुंचेगी.
  • लखनऊ- वाराणसी एक्सप्रेस सुबह 7 बजे लखनऊ से रवाना दोपहर डेढ़ बजे वाराणसी पहुंचेगी.
  • कोलकाता- पटना इंटरसिटी सुबह 5 बजे कोलकाता से रवाना होकर दोपहर 2 बजे पटना पहुंचेगी.
  • अहमदाबाद- सूरत फास्ट ट्रेन सुबह 7 बजे अहमदाबाद से रवाना होकर दोपहर साढ़े 12 बजे सूरत पहुंचेगी.
  • पटना- गया एक्सप्रेस सुबह 6 बजे पटना से रवाना होकर रात साढ़े 9 बजे गया पहुंचेगी.
  • जयपुर- अजमेर फास्ट ट्रेन जयपुर से सुबह 8 बजे रवाना होकर रात साढ़े 11 बजे अजमेर पहुंचेगी.
  • भोपाल- इंदौर इंटरसिटी भोपाल से सुबह साढ़े 6 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजे इंदौर पहुंचेगी.
  • चेन्नई- बैंगलोर एक्सप्रेस चेन्नई से सुबह 8 बजे रवाना होकर दोपहर साढ़े 3 बजे बैंगलौर पहुंचेगी.
यह भी पढ़े -  BOB Jobs: बैंक ऑफ बड़ोदा में निकली क्लर्क के पदों पर भर्ती, इस प्रकार होगा सिलेक्शन

जानें किराया

दिल्ली से जयपुर जनरल कोच में सफर करने पर 150 रूपए टिकट होगी जबकि सीटिंग के लिए 300 रूपए की टिकट लगेगी. वहीं, मुंबई से पुणे तक जनरल कोच में 120 रूपए और सीटिंग टिकट के लिए 250 रूपए देने होंगे. कोलकाता से पटना तक जनरल कोच की टिकट 200 रूपए और सीटिंग के लिए 400 रूपए टिकट लगेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.