वैष्णोदेवी श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, दिल्ली से वाया हरियाणा होकर चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली | आगामी गर्मियों के सीजन में बड़ी संख्या में लोग देशभर के पर्यटन स्थलों पर भ्रमण के लिए निकलेंगे. वहीं, विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत लोग भी इन छुट्टियों में घर की ओर लौटते हैं. इस समय के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़-भाड़ देखने को मिलती हैं. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों की इसी भीड़- भाड़ से निजात दिलाने के लिए 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है.

Railway Train Vaishno Devi

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क विभाग अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इस कदम से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और उनके लिए लंबी दूरी की यात्रा करना आरामदायक हो जाएगा. इससे अतिरिक्त भीड़- भाड़ को भी कम करने में मदद मिलेगी.

वैष्णोदेवी श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी

उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 04081/82, आरक्षित स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली- वैष्णोदेवी कटरा- नई दिल्ली 15 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक सप्ताह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी. वहीं, ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर और गोरखपुर के लिए भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन नंबर 04314/13 सप्ताह में दो दिन चलेगी जबकि गोरखपुर के लिए साप्ताहिक सेवा उपलब्ध होगी.

इन ट्रेनों का भी होगा संचालन

ट्रेन नंबर 04610/09, अमृतसर/ बरौनी/ अमृतसर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अमृतसर से प्रत्येक रविवार और बरौनी से हर मंगलवार को संचालित होगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 04217/18, वाराणसी- लखनऊ अनारक्षित स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है ताकि समर सीजन में यात्रियों को अतिरिक्त भीड़-भाड़ से निजात मिल सके.

यह भी पढ़े -  CBSE ने जारी किया कक्षा 10वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम, इन तरीकों से चेक करें अपने नंबर

कंफर्म टिकट मिलना होगा आसान

हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि गर्मी सीजन में दिल्ली- एनसीआर, हरियाणा और पंजाब से वैष्णोदेवी के लिए सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाती है. पर्यटन और घरेलू यात्राओं के कारण नियमित ट्रेनों में पैर रखने की जगह तक नहीं मिलती है. ऐसे में इस ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार से यात्रियों के पास ज्यादा विकल्प मौजूद रहेंगे. उन्हें न केवल लंबी वेटिंग लिस्ट से राहत मिलेगी बल्कि कंफर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.