नई दिल्ली | भारत सरकार एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की शुरुआत की गई थी. इस योजना के तहत, पात्र किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक मदद दी जाती है. यह राशि तीन किस्तों में ₹2000- ₹2000 की हर 4 महीने में किसानों को ट्रांसफर की जाती है.
हाल ही में सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जो समय पर रजिस्ट्रेशन और ई- केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे.
20 जून को किस्त आने की संभावना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम किसान योजना के तहत अगली किस्त 20 जून को जारी की जा सकती है. यह किस्त सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी. जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, वे जल्द- से- जल्द इसे पूरा कर लें. जो किसान ई- केवाईसी या पंजीकरण अपडेट नहीं कराएंगे, उन्हें इस बार की किस्त नहीं मिल पाएगी.
eKYC जरूरी
सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए ई- केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य किया गया है. यदि किसी ने ई- केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं करवाई है, तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा. आप कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो कर इस प्रक्रिया को पूरा करवा सकते हैं.
- सबसे पहले आपको pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा.
- वहां “Farmers Corner” सेक्शन में जाएं.
- अब “e- KYC” के ऑप्शन को सेलेक्ट करें.
- इसके बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा.
- OTP को वेरीफाई करें और ई- केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करें.
निम्न दस्तावेज हैं जरूरी
- आधार कार्ड
- जमीन का दस्तावेज (खसरा-खतौनी)
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
ऐसे चेक करें पात्रता
- सबसे पहले आप को pmkisan.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
- यहां Farmers Corner पर Beneficiary Status पर क्लिक करना होगा.
- अगली स्क्रीन पर जो विंडो ओपन होगी उसमें आधार कार्ड या बैंक अकाउंट नंबर डालकर सबमिट कर दें.
- अब आप अपनी पेमेंट हिस्ट्री और पात्रता को चेक कर सकते हैं.
