टोल टैक्स को लेकर आई खुशखबरी, अब 2 अलग- अलग तरीके से होगी गणना; इन्हें मिलेगा तगड़ा फायदा

नई दिल्ली | नेशनल हाईवे पर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि केंद्र सरकार ने टोल टैक्स (Toll Tax) के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं, जिसके बाद कुछ खास हाइवे पर टोल टैक्स में 50% की कटौती हुई है. सरकार के इस फैसले से लोगों को राहत पहुंचेगी और टोल टैक्स के लिए पहले के मुकाबले कम खर्च करना पड़ेगा.

Toll Tax Plaza

2 तरीके से होगी टोल टैक्स की गणना

मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने टोल टैक्स के नए नियमों को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इसके बाद, अब लंबी दूरी की यात्रा करने वाले वाहन चालकों को कम टोल टैक्स का भुगतान करना पड़ेगा. नए नियमों के तहत, टोल टैक्स की गणना अब 2 अलग- अलग तरीकों से की जाएगी.

नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के मुताबिक, अब नए नियमानुसार अगर हाइवे पर पुल, सुरंग, फ्लाईओवर या एलिवेटेड रोड होंगे, तो टोल की गणना 2 तरीकों से की जाएगी. इस नियम का सबसे ज्यादा लाभ एक्सप्रेसवे या लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को मिलेगा.

  • पहला: संरचना की लंबाई को 10 गुना करके अन्य सड़क की लंबाई में जोड़ा जाएगा.
  • दूसरा: पूरी संरचना की लंबाई को 5 गुना करके दोनों में से जो भी कम होगा वही टोल की गणना का आधार बनेगा.
यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

ऐसे समझिए नया तरीका

यदि किसी नेशलन हाईवे की संरचना की कुल लंबाई 40 किलोमीटर है और वह पूरी तरह से एक संरचना (जैसे सुरंग या फ्लाईओवर) है, तो नई गणना इस तरह होगी- 10 × 40 = 400 किलोमीटर और 5 × 40 = 200 किलोमीटर. अब इन दोनों में कम मान (200 किलोमीटर) को आधार बनाकर टोल वसूला जायेगा. मतलब ये हुआ कि अब लोगों को 50 प्रतिशत ही टोल टैक्स देना होगा.

इस नए नियम के जरिए सरकार का मकसद यात्रा के खर्चे में कटौती करना है. इसका फायदा उन जगहों पर मिलेगा, जहां ढांचों की लागत ज्यादा होने की वजह से अधिक टोल टैक्स वसूल किया जा रहा था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.