नई दिल्ली | इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) छात्रों को विभिन्न प्रकार के कोर्स ऑफर करता है. इस यूनिवर्सिटी के जरिए आप घर बैठे विभिन्न प्रकार के कोर्स कर सकते हैं. इसी के चलते इग्नू एक नया कोर्स लेकर आई है. यह एक ऐसा शानदार कोर्स है जो भारत में पहली बार शुरू हो रहा है.
ऑनलाइन सैंड आर्ट कोर्स
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) विश्व प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट और पद्मश्री सम्मानित सुदर्शन पटनायक के साथ मिलकर ऑनलाइन सैंड आर्ट कोर्स की शुरुआत कर रहा है. ये कोर्स केंद्र सरकार के SWAYAM डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर फ्री में उपलब्ध करवाया जाएगा. यानी कि जो भी स्टूडेंट्स इस कोर्स को करना चाहते हैं वह इसे बिना किसी फीस के कर पाएंगे.
कोर्स पूरा होने पर मिलेगा सर्टिफिकेट
इग्नू की तरफ से सैंड आर्ट्स से संबंधित दो कोर्स ऑफरकिये जा रहे है. इनमें ‘Introduction to Sand Art’ और ‘Principles & Formats of Sand Art’ शामिल है. इग्नू ने दोनों ही कोर्स को इस प्रकार डिजाइन किया है कि थ्योरी और प्रैक्टिकल, दोनों तरीके से छात्रों को पढ़ाई करवाई जा सके. ये 12 हफ्ते का कोर्स है. इस कोर्स को पूरा करने के बाद छात्रों को सर्टिफिकेट मिलेगा.
15 सितंबर तक कर सकते हैं अप्लाई
सर्टिफिकेट उन्हीं छात्रों को दिया जाएगा जो इंटर्नल और एक्सटर्नल असेस्टमेंट को पूरा करेंगे. अगर आप इस कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं तो इसके लिए 15 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं. सभी स्टूडेंट्स onlinecourses.swayam2.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं. इस अवसर पर इग्नू की कुलपति ने कहा कि यह कोर्स नई शिक्षा नीति 2020 के तहत पेश किए गए है.
विश्व स्तर पर पहचान
इस कोर्स को लाने का लक्ष्य यही है कि भारतीय कला और संस्कृति को शिक्षा और स्किल से जोड़ा जाये. उन्होंने कहा कि यह क्रिएटिविटी को डिजिटल कोर्सेज से जोड़ने की एक कोशिश है. उन्होंने कहा कि यह भारत में शुरू किया जाने वाला पहला कोर्स है और इसी की वजह से हमारा देश ग्लोबल लेवल पर एक नई पहचान स्थापित करेगा.
