PM किसान योजना की 20वीं किस्त को लेकर आ गई जबरदस्त खुशखबरी, नोट कर लें ये तारीख; इस दिन आएगा खातों में पैसा

नई दिल्ली | देशभर के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा PM किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) चलाई जा रही है. इस योजना के तहत, पात्र किसानों को हर साल 3 बार ₹2000 की किस्त उनके बैंक खाते में भेजी जाती है. अब तक सरकार द्वारा 19 किस्तें किसानों को भेजी जा चुकी हैं. अब किसान 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

KISAN 2

इस दिन आएगी अगली किस्त

सूत्रों के अनुसार, पिछली यानी 19वीं किस्त फरवरी 2025 में किसानों के खाते में भेजी गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले 20वीं किस्त जून में आने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि यह जुलाई के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है. हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है.

यह भी पढ़े -  CBSE ने जारी किया कक्षा 10वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम, इन तरीकों से चेक करें अपने नंबर

इन बातों का रखें ध्यान

किसानों को यह भी ध्यान रखना होगा कि जिन लोगों ने अभी तक ई- केवाईसी और लैंड वेरिफिकेशन नहीं करवाया है, उन्हें अगली किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा. जिन किसानों ने आवेदन के समय गलत या अधूरी जानकारी दी है, उनके खाते में भी पैसा नहीं आएगा. ऐसे में किसानों को सलाह दी जाती है कि जल्द से जल्द अपनी जानकारी अपडेट करवा लें ताकि अगली किस्त का लाभ बिना किसी रुकावट के मिल सके.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts