अब इस राज्य की महिलाओं के लिए आई बड़ी खुशखबरी, 2500 रुपए महीना मिलेगी पेंशन

नई दिल्ली | रक्षाबंधन से पहले दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है. दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना (Laxmi Yojana) के तहत लाभार्थी महिलाओं के खातों में आज पहली किस्त की राशि भेजी जाएगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस योजना की शुरुआत के बाद पहली बार महिलाओं को आर्थिक सहायता की राशि जारी करेंगी. योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2500 रुपये की पहली किस्त मिलेगी. इसको लेकर दिल्ली सरकार की ओर से तालकटोरा स्टेडियम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

Ladies Mahila Women

राजधानी दिल्ली में यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी. करीब 2500 महिलाओं को कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मी योजना की पहली किश्त प्रदान की जाएगी.

रक्षाबंधन से पहले आएंगे रुपये

लक्ष्मी योजना के लिए पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कराई जा चुकी है. अब सरकार की ओर से चयनित लाभार्थियों को पहली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी कर ली गई है. रक्षाबंधन से ठीक पहले महिलाओं के खातों में 2500 रुपये पहुंचने से उन्हें आर्थिक मदद मिलेगी. सरकार की इस पहल को महिलाओं के लिए त्योहार से पहले बड़े तोहफे के तौर पर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़े -  SIR के बीच दिल्ली में बदली चुनावी व्यवस्था, 13 हजार से बढ़कर इतने हुए मतदान केंद्र

स्टेडियम में होगा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी करेंगी. इस दौरान करीब 2500 महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा. दिल्ली सरकार ने योजना के माध्यम से महिलाओं को सीधे आर्थिक सहायता देने की दिशा में कदम बढ़ाया है. पहली किस्त जारी होने के साथ ही योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.