दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन का होगा विस्तार, बहादुरगढ़ से इन इलाकों की आवाजाही होगी आसान

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां मेट्रो के चौथे चरण के तहत इंद्रलोक से लेकर इंद्रप्रस्थ तक ग्रीन लाइन का विस्तार किया जाएगा. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने इसके डिजाइन और निर्माण कार्य के लिए टेंडर आमंत्रित किया हैं.

Metro

ग्रीन लाइन का होगा विस्तार

दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के तहत, इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक 12.3 किलोमीटर तक विस्तार किया जाएगा. इस रूट पर 10 नए मेट्रो स्टेशन बनेंगे. चौथे चरण के तहत, लाजपत नगर से साकेत G ब्लॉक विस्तार का 8 किलोमीटर लंबा भाग अब गोल्डन लाइन का हिस्सा बन जाएगा. इसी साल मार्च में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के तहत 2 नए मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी प्रदान की गई थी.

यहां पर बनेंगे अंडरग्राउंड स्टेशन

DMRC की ओर से जारी टेंडर के अनुसार, 4 जगहों पर अंडरग्राउंड स्टेशन का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा, नबी करीम में पांचवे स्टेशन के एंट्री- एग्जिट पर भी काम किए जाएंगे. चौथे चरण के तहत, ग्रीन लाइन एक्सटेंशन में 10 स्टेशन होंगे. इनमें इंद्रलोक, दयाबस्ती, अजमल खान पार्क, झंडेवालान मंदिर, नबी करीम, नई दिल्ली, दिल्ली गेट, दिल्ली सचिवालय और इंद्रप्रस्थ शामिल हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

इस कॉरिडोर के विस्तार में 5 इंटरचेंज स्टेशन भी शामिल हैं. ये इंटरचेंज इंद्रलोक, नबी करीम, नई दिल्ली, दिल्ली गेट और इंद्रप्रस्थ पर होंगे. इससे यह कॉरिडोर मेट्रो की रेड, मैजेंटा, येलो, वॉयलेट और ब्लू लाइन से जुड़ जाएगा.

हरियाणा के लोगों को मिलेगा फायदा

इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक ग्रीन लाइन के विस्तार से हरियाणा के लोगों को भी फायदा पहुंचेगा. इस मेट्रो लाइन से बहादुरगढ़ से लोग ग्रीन लाइन के जरिए इंद्रप्रस्थ के साथ- साथ मध्य और पूर्वी दिल्ली के अलग- अलग इलाकों तक पहुंच सकेंगे. इस कॉरिडोर के 2029 तक पूरा करने की समय- सीमा निर्धारित की गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.