नई दिल्ली | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में बुधवार को GST काउंसिलिंग की 56वीं बैठक बुलाई गई थी, जिसमें कई फैसले लेते जीएसटी दरों में बड़े बदलाव की घोषणा की गई है. इन बदलावों से आमजन को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी क्योंकि रोजाना इस्तेमाल होने वाली तमाम चीजें जैसे घी- तेल और आटा आदि पर GST दरों में कटौती की गई है.
महंगाई पर लगेगी लगाम
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि यह बदलाव ‘GST 2.0’ का हिस्सा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 अगस्त के मौके पर लालकिले से किए गए संबोधन का हिस्सा है. आम आदमी, किसान, मध्यम वर्ग और MSME को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.
उन्होंने बताया कि 12% स्लैब की 99 फीसदी चीजों को 5% स्लैब में शिफ्ट किया गया है. वहीं, 28% स्लैब की 90 फीसदी चीजों को 18% स्लैब में शिफ्ट किया गया है. इससे रोजाना इस्तेमाल की चीजों पर कम टैक्स लगेगा, जिससे लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी.
कौनसी चीज होगी कितनी सस्ती?
जीएसटी दरों में कटौती का सबसे बड़ा फायदा घरेलू बजट पर दिखाई देगा. घी- तेल, आटा और नमक जैसी बेसिक चीजों की नई कीमत के आधार पर 4 लोगों की फैमिली के मंथली बजट को आधार मानकर हिसाब- किताब लगाएं, तो देखते हैं कि कितनी बचत होती है.
घी: GST 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है. मार्केट में 1 किलोग्राम घी का बेस प्राइस 500 रूपए माने तो 12% दर पर GST 60 रूपए लगने पर कीमत 560 रूपए पहुंच जाती थी लेकिन अब 5% दर पर GST 25 रुपए लगेगा, जिसके बाद कीमत 525 रूपए होगी. यानि कोई परिवार महीने में 2 किलोग्राम घी इस्तेमाल करता है, तो महीने में 70 रुपए की बचत हो जाएगी.
तेल: एडिबल ऑयल पहले से ही ज्यादातर 5% स्लैब में था, लेकिन कुछ पैकेज्ड वैरायटी पर 12% GST लगता था, लेकिन अब सभी को 5% में शिफ्ट किया गया है. यदि 1 लीटर तेल का बेस प्राइस 150 रूपए माने तो पुरानी 12% दर पर GST 18 रूपए लगता था लेकिन अब 5% दर पर GST साढ़े 7 रूपए लगेगा. इस हिसाब से महीने में 5 लीटर तेल पर 52.5 रूपए की बचत होगी.
आटा: ब्रांडेड आटे पर 5% GST लगता था, लेकिन अब इस पर से GST को पूरी तरह से हटा दिया गया है. यदि आटे की कीमत 40 रुपए प्रति किलोग्राम थी तो पहले 5% के हिसाब से 20 रूपए अतिरिक्त देने पड़ते थे, लेकिन अब इस खर्च से छुटकारा मिलेगा.
नमक: नमक पहले ही GST की दरों से मुक्त था. इसके अलावा, मक्खन, पनीर, रोटी, पिज्जा, दूध, रोटी और पराठा आदि को भी GST दरों से आजाद कर दिया गया है.
