खुशखबरी: सालासर- खाटूश्याम के लिए दिल्ली से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा, मात्र 6 घंटे में आवाजाही और VIP दर्शन

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र से बालाजी और खाटूश्याम श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. इन दोनों ही जगहों पर दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को दिल्ली से हेलिकॉप्टर सेवा का लाभ मिलेगा. 23 अगस्त से दिल्ली से सीधी हेलिकॉप्टर सेवा की शुरुआत हो रही है. निजी एविएशन कंपनी स्यंदन एविएशन इस सेवा को श्रद्धालुओं के लिए शुरू कर रही है.

Khatu Shyam Baba

यह रहेगा शेड्यूल

एविएशन कंपनी स्यंदन एविएशन ने जानकारी देते हुए बताया कि अब श्रद्धालुओं को सालासर बालाजी और खाटूश्याम मंदिर जाने के लिए लंबी सड़क यात्रा करने की जरूरत नहीं है. 23 अगस्त को दिल्ली के रोहिणी हेलीपोर्ट से हेलिकॉप्टर सुबह साढ़े 9 बजे रवाना होकर उसी दिन सालासर बालाजी और खाटूश्याम के दर्शन करवाकर श्रद्धालुओं को वापस लेकर भी आयेगा.

सालासर बालाजी और खाटूश्याम जी की हेलिकॉप्टर के जरिए आरामदायक यात्रा में प्रति व्यक्ति यात्री किराया 95 हजार रुपए निर्धारित किया गया है, जिसमें 6 घंटे में दोनों मंदिरों के दर्शन करने के बाद श्रद्धालु वापस लौटेंगे. इतना ज्यादा किराया जानकर शायद आप हैरान रह गए होंगे. आपको बता दें कि इस किराए में आपको हवाई यात्रा के अलावा बहुत सारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, रियल- टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने पर हुई चर्चा

इसमें हेलीपैड से मंदिर तक आवागमन की व्यवस्था, दर्शन से पहले श्रद्धालुओं को होटल में रुकने, आराम करने और नहाने के इंतजाम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. इसके अलावा, आपको सात्विक भोजन की व्यवस्था मिलेगी. इसके साथ ही, दोनों मंदिरों में श्रद्धालुओं को VIP दर्शन और प्रसाद भी मिलेगा.

लंबी और थकाऊ यात्रा से मिलेगा छुटकारा

स्यंदन एविएशन के प्रबंध निदेशक अभिनव सहाय ने कहा कि दिल्ली से खाटूश्याम सड़क मार्ग के जरिए सफर में 16 से 24 घंटे का समय लगता हैं. यह यात्रा काफी लंबी और थकाऊ हो जाती है. लेकिन हेलिकॉप्टर से यह समय घटकर एक चौथाई रह जाएगा. श्रद्धालु महज 6 घंटे में दोनों मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि जो लोग इस किराए को वहन कर सकते हैं उनके लिए यह बहुत बड़ी सुविधा होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.