Hero Splendor खरीदना हुआ महंगा, अब नई बाईक खरीदने के लिए चुकानी होगी इतनी कीमत

नई दिल्ली | दोपहिया वाहनों में भारतीयों की पहली पसंद और इंडियन मार्केट में सबसे ज्यादा बिक्री का रिकॉर्ड रखने वाली Hero Splendor प्लस मोटरसाइकिल खरीदना महंगा हो गया है. 2025 में कई ऑटोमेकर्स ने अपनी बाइक और कार की कीमतों में इजाफा किया है और अब इसमें हीरो कंपनी का नाम भी शामिल हो गया है.

Hero Splendor Bike

Hero Splendor Plus हुआं महंगा

हीरो स्प्लेंडर प्लस की एक्स- शोरूम प्राइस जो पहले 75,441 रुपये से शुरू हो रही थी. अब हीरो मोटोकॉर्प की वेबसाइट पर इस कीमत में बदलाव देखने को मिल रहा है. इस मोटरसाइकिल की कीमत में 1,735 रूपए की बढ़ोतरी हुई है. यानि अब दिल्ली में हीरो स्प्लेंडर प्लस की एक्स- शोरूम प्राइस 77,176 रूपए हो गई है. इस मोटरसाइकिल के टॉप मॉडल की कीमत 79,926 रूपए तक पहुंच गई है. देश के अलग- अलग राज्यों में इस कीमत में अंतर देखने को मिल सकता है.

हीरो स्प्लेंडर के फीचर्स

हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल के फ्रंट और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक लगे हैं. इस बाइक को शुरू करने के लिए इलेक्ट्रिक स्टार्ट का फीचर मिलता है. ये मोटरसाइकिल 70 km प्रति लीटर की माइलेज देती है.

यह भी पढ़े -  Electricity Ombudsman Delhi Jobs: पर्सनल असिस्टेंट के पद पर निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

हीरो की इस मोटरसाइकिल में एयर- कूल्ड,4-स्ट्रोक, सिंगल- सिलेंडर, OHC इंजन लगा है. बाइक में लगे इस इंजन से 8,000 rpm पर 5.9 kW की पावर मिलती है और 6,000 rpm पर 8.05 Nm का टॉर्क मिलता है. इस मोटरसाइकिल के इंजन के साथ में प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम भी लगा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.