दिल्ली- NCR में आसमान छू रहे मकानों के दाम, किन 8 शहरों में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ महंगा? यहां देखें ताजा रेट

नई दिल्ली | दिसंबर तिमाही में देशभर के 8 प्रमुख शहरों में घरों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ऐसा मजबूत मांग और निर्माण लागत में बढ़ोतरी के कारण हुआ है. मंगलवार को रियल एस्टेट डेवलपर्स की संस्था CREDAI, रियल एस्टेट कंसल्टेंट कोलियर्स इंडिया और डेटा एनालिटिक्स फर्म Liases Foras जारी की गई रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है. इसके अलावा, रिपोर्ट से ये भी पता लगा है कि दिल्ली- एनसीआर में पिछले साल अक्टूबर- दिसंबर के दौरान सालाना 31% की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है.

Property Jamin Jagah

इतनी हुई बढ़ोतरी

इसी अवधि में अहमदाबाद में घरों की औसत कीमतों में 15% की सालाना बढ़ोतरी हुई है, जो कार्पेट एरिया के हिसाब से 7,725 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई है. इसी प्रकार बेंगलुरु में ये कीमतें 23% बढ़कर 12,238 रुपये, चेन्नई में 6% बढ़कर 8,141 रुपये, दिल्ली- एनसीआर में 31% बढ़कर 11,993 रुपये, हैदराबाद में 2% की बढ़ोतरी के बाद 11,351 रुपये, कोलकाता में 1% की बढ़ोतरी के बाढ़ 7,971 रुपये, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में 3% की बढ़ोतरी के बाद 20,725 रुपये, पुणे में 9% की बढ़ोतरी के बाद 9,982 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

इस साल भी होगा कीमतों में इजाफा

रिपोर्ट में बताया गया, “दिलचस्प बात यह है कि 2021 से शुरू होकर लगातार 16वीं तिमाही में औसत घर की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है.” इस बारे CREDAI के नेशनल प्रेसीडेंट बोमन इरानी ने कहा, “घरों की कीमतों में लगातार वृद्धि होना इस बात का संकेत है कि खरीदारों का विश्वास मजबूत है, जो बड़े और बेहतर लाइफस्टाइल वाले घरों की ओर उनकी पसंद को दर्शाता है, जहां एक ओर लाइफस्टाइल और पसंद में बदलाव मुख्य वजह हैं. वहीं, निर्माण और जमीन की खरीद की बढ़ती लागत भी कीमतों को प्रभावित कर रही है.”

कोलियर्स इंडिया के सीईओ बादल याग्निक ने जानकारी दी कि इस साल भी टॉप- 8 सिटीज में औसत कीमतों में इसी प्रकार कीमतों में इजाफा देखने को मिल सकता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts