IGNOU से B.Ed करने के लिए तैयार कर ले अपने यह डाक्यूमेंट्स, जल्द शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली | इंदिरा गाँधी ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की तरफ से जल्द ही बीएड कोर्स 2026 में एडमिशन की आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. अगर आप भी बीएड करना चाहते हैं तो IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले आपको यह जानना होगा कि आवेदन के लिए एलिजिबिलिटी क्या है और कौन अप्लाई कर सकता है. आवेदन शुल्क कितना रहेगा इत्यादि.

IGONU

IGNOU का खुला आवेदन विंडो

इस बारे में IGNOU की ओर से आवेदन विंडो खोलने से पहले प्रोस्पेक्टस भी जारी किया जाएगा जहां कोर्स से संबंधित सारी जानकारी शामिल होगी. जो भी उम्मीदवार B.Ed में दाखिला लेना चाहते हैं उन्हें इस बात का ध्यान रखना होगा कि इग्नू से बीएड कोर्स करने के लिए आपको नेशनल लेवल की एक परीक्षा देनी होगी. यह एंट्रेंस एग्जाम ऑनलाइन माध्यम से आयोजित होगा और इसकी अवधि 2 घंटे की रहेगी.

जल्द शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

इग्नू बीएड 2026 (IGNOU BEd 2026) एंट्रेंस एग्जाम के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंडर ग्रेजुएट कोर्स में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होने कंपल्सरी हैं. आरक्षित श्रेणियों उम्मीदवारों के लिए कम से कम 45 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है. अंडर ग्रेजुएशन कोर्स के तीसरे साल की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार भी कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं. अभी तक आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है मगर जल्द ही रजिस्ट्रेशन शुरू किए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

किस प्रकार करें रजिस्ट्रेशन

  • इग्नू बीएड 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद, वेबसाइट पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा.
  • यहां आपको वैलिड ईमेल आईडी, पासवर्ड और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा.
  • रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू करेंगे.
  • उम्मीदवार को आवेदन फॉर्म में दी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करनी है और दस्तावेज अपलोड करने होंगे.
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन शुल्क भरकर फॉर्म को सबमिट करना होगा.
  • इस प्रकार आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
  • उम्मीदवार आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट और पीडीएफ अवश्य बना लें.
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.