नई दिल्ली, IGNOU | अगर आपको कृषि से जुड़े कार्य करने में मजा आता है और आप इस बारे में और ज्यादा जानना चाहते हैं तो आप इसकी पढ़ाई भी कर सकते हैं. इसके लिए इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी आपको मौका देती है. इग्नू की मदद से आप घर बैठे कृषि संबंधित डिग्री व कोर्स कर सकते है.
चार कोर्सज में कर सकते है नॉमिनेशन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय खुला विश्विद्यालय में फिलहाल नामांकन चल रहे है. जून 2025 सेशन के लिए ओपन यूनिवर्सिटी में दाखिले की लास्ट डेट 31 अगस्त निर्धारित की गयी है. IGNOU में इस बार चार कोर्स के लिए नामांकन करवाया जा सकता है. इनमें डिप्लोमा इन डेयरी टेक्नोलॉजी, सर्टिफिकेट इन ऑर्गेनिक फॉर्मिंग, सर्टिफिकेट इन पॉल्ट्री फार्मिंग और अवेयरनेस प्रोग्राम ऑन डेयरी फार्मिंग में नामांकन शामिल है.
31 अगस्त तक करें आवेदन
ये सभी व्यावसायिक पाठ्यक्रम एग्रीकल्चर बेस्ड हैं. ऐसे में जो भी स्टूडेंट कृषि क्षेत्र में करियर बनाना चाहते है, वो 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं. UGC की नई नोटिफिकेशन के मुताबिक अब छात्र ड्यूल डिग्री या फिर उससे जुडा कोर्स कर सकते हैं. इसका मतलब है कि छात्र कोई अन्य कोर्स करते हुए भी इग्नू का ये कोर्स कर सकते हैं.
डाक के जरिये मिलेंगे किताबें
ऐसे में छात्रों के लिए अच्छी खबर है कि वह एक साथ डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में नामांकन कर सकते हैं. इग्नू स्टडी सेंटर के प्रभारी के अनुसार इच्छुक छात्र छात्राएं या अन्य व्यक्ति जो इन पाठ्यक्रमों में एडमिशन लेना चाहते हैं, वो अपनी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के सर्टिफिकेट IGNOU की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर आवेदन की प्रक्रिया को सम्पन्न कर सकते हैं. दाखिले के बाद पाठ्य सामग्री यानी नोट्स व किताबें रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स को डाक के जरिये उनके संबंधित पते पर भेज दिए जायेंगे.
