दिल्ली- NCR में इन एक्सप्रेसवे पर करना है सफर तो रखें खास ध्यान, एक गलती से भुगतेंगे मोटा चालान

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली और NCR में सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि यहां द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS) विकसित करने का काम पूरा कर लिया गया है. इसे चालू कर दिया गया है लेकिन फिलहाल अगले 15 दिन तक चालान काटने पर जोर नहीं दिया जाएगा क्योंकि इस समयावधि के दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक किया जाएगा कि यदि आप इन दोनों एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करते हैं तो सीधा आनलाइन चालान हो जाएगा.

Dwarka

हर मूवमेंट पर रहेगी पैनी नजर

इस सिस्टम का द्वारका एक्सप्रेसवे पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. जैसे ही कोई वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करेगा, तुरंत प्रभाव से कंट्रोल रूम में अलर्ट मैसेज चला जाएगा. इस सिस्टम के जरिए दोनों एक्सप्रेसवे पर हरेक मूवमेंट पर पैनी नजर रहेगी क्योंकि दोनों आपस में रिंगमेन सिस्टम की तरह जुड़े हुए हैं.

कटेगा ऑटोमैटिक चालान

दिल्ली में महिपालपुर के नजदीक एवं गुरुग्राम में खेड़कीदौला टोल प्लाजा के नजदीक दोनों एक्सप्रेसवे आपस में जुड़े हुए हैं. दोनों एक्सप्रेस-वे को मिलाकर 60 किलोमीटर का सर्किल बनता है और इस परिधि में 150 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. कुछ जगहों पर AI टेक्नोलॉजी आधारित कैमरे लगाए गए हैं जिससे ट्रैफिक नियमों की अवहेलना होने पर ऑटोमैटिक चालान कट जाएगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली में एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंच होगी आसान, 4 नए कॉरिडोर बनाएगी सरकार

आयुक्त ने दी जानकारी

सहायक पुलिस आयुक्त सत्यपाल ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम चालू हो चुका है. हालांकि, अगले 15 दिनों तक लोगों को जागरूक किया जाएगा, क्योंकि जनता को इसके बारे में बताना जरूरी है. यदि इसके बावजूद लोग नियम का उल्लंघन करते हुए पाए जाते हैं, तो उनका ऑनलाइन चालान काटा जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.