20 मिनट में IGI एयरपोर्ट, सोनीपत के लिए बूस्टर डोज; 16 अगस्त को शुरू होगा दिल्ली का तीसरा रिंग रोड

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सड़कों से ट्रैफिक जाम का झंझट खत्म करने के लिए निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. दिल्ली के चारों ओर हाइवे और एक्सप्रेस-वे का जाल बिछाया जा रहा है, ताकि बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को राजधानी में एंट्री करने की जरूरत नहीं पड़े. इसी कड़ी में एक और नए अर्बन एक्सटेंशन रोड (UER- 2) का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, जो दिल्ली- NCR में विकास, कनेक्टिविटी और औद्योगिक क्रांति की नई धुरी के रूप में काम करेगा.

Ring Road

16 अगस्त को उद्घाटन करेंगे PM

इस हाइवे की बदौलत सोनीपत ही नहीं, बल्कि पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश से आने वाले लोगों के लिए दिल्ली स्थित IGI एयरपोर्ट और गुरुग्राम का सफर बेहद ही आसान हो जाएगा. दिल्ली और गुरुग्राम जाने के लिए वाहन चालकों को दिल्ली की अंदरूनी सड़कों से होकर गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे ट्रैफिक जाम का झंझट खत्म होगा और साथ ही लोगों को तेज और सिग्नल फ्री सड़क मार्ग की सौगात मिलेगी.

सोनीपत के कुंडली बॉर्डर से महज 5 किलोमीटर दूर अलीपुर के पास स्थित गांव बकौली से नजफगढ़ होते हुए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक का सफर महज 20 मिनट में पूरा होगा. दिल्ली के इस तीसरे रिंग रोड UER-2 का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 अगस्त को उद्घाटन करेंगे.

सोनीपत से 45 मिनट में एयरपोर्ट

औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों के लिहाज से देखें तो यह हाइवे लोगों के लिए वरदान साबित होगा. सोनीपत से मात्र 45 मिनट में IGI एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे. लोगों को ट्रैफिक जाम में नहीं फंसना पड़ेगा, तो इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी. हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश से आने वाले वाहन जिन्हें IGI एयरपोर्ट, गुरुग्राम और जयपुर की ओर जाना है उन्हें सिग्नल फ्री कॉरिडोर की सुविधा मिलेगी.

यह भी पढ़े -  CBSE ने जारी किया कक्षा 10वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम, इन तरीकों से चेक करें अपने नंबर

7715.59 करोड़ रुपए की लागत राशि से तैयार हुआ दिल्ली का यह तीसरा रिंग रोड अलीपुर से शुरू होकर द्वारका, नजफगढ़, मुंडका, महिपालपुर होते हुए गुरुग्राम एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा और NH- 344P, NH- 344M और NH- 344N जैसे तीन प्रमुख नेशनल हाईवे से सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा.

सोनीपत के लिए बूस्टर होगा साबित

राष्ट्रीय राजधानी से सटा सोनीपत दिल्ली की लॉजिस्टिक्स रीढ़ बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है. गांव बड़वासनी से बवाना तक बना 29.60 किलोमीटर लंबी सड़क पहले ही औद्योगिक गतिशीलता को स्पीड दे रही है. अब तीसरा रिंग रोड के चालू होते ही सोनीपत की लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग, ट्रांसपोर्ट और रियल एस्टेट सेक्टरों में जबरदस्त उछाल की संभावना बन गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.