IGNOU ने बढ़ाई डिस्टेंस लर्निंग मोड से आवेदन की लास्ट डेट, अब ये होगी नई तारीख

नई दिल्ली | इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने शैक्षणिक सत्र 2024- 25 के जुलाई सत्र में ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड में एडमिशन की लास्ट डेट को बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया है. स्टूडेंट्स की मांग पर इग्नू द्वारा यह फैसला लिया गया है. अब स्टूडेंट्स 31 अगस्त तक बिना किसी विलंब शुल्क के आवेदन- पत्र भर सकेंगे.

IGONU

पुराने स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

IGNOU की ओर से बताया गया है कि पुराने स्टूडेंट्स को भी 31 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. यदि पुराने स्टूडेंट्स इस तारीख तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाते है, तो उनका एडमिशन रद्द हो जाएगा.

आवेदन की प्रक्रिया

  • ओडीएल प्रोग्राम में पढ़ाई के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले ignouadmission.sa marth.edu.in और ऑनलाइन मोड से पढ़ाई के लिए ignouiop.samarth.edu.in पर लॉगिन करना होगा. नए आवेदक को पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा.
  • इसमें I’d बनने के बाद ही वे ऑनलाइन आवेदन- पत्र भर सकते हैं.
  • आवेदन- पत्र में स्टूडेंट्स को अपनी जानकारी समेत प्रोग्राम चुनने के बारे में दर्शाना होगा.
  • स्टूडेंट्स आवेदन- पत्र जमा करने से पहले निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें. अन्यथा, आवेदन रद्द हो जाएगा.
यह भी पढ़े -  दिल्ली के वाहन मालिकों को राहत, इसी महीने शुरू होंगे 2 नए ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर

स्टूडेंट्स और अधिक विस्तृत जानकारी के लिए [email protected] पर ई- मेल कर सकते हैं. इसके अलावा, 011- 29572513 और 29572514 पर फोन करके भी जानकारी हासिल कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.