खाटू श्याम भक्तों के लिए जरुरी खबर, इस दिन नहीं हो पाएंगे शीश के दानी के दर्शन

नई दिल्ली | अगर आपका मन विश्व प्रसिद्ध बाबा खाटू श्याम जी (Baba Shyam Ji) के दरबार में जाने का है तो यह खबर आपके लिए ही है, क्योंकि बाबा श्याम के मंदिर के कपाट कुछ दिनों तक बंद रहने वाले हैं. इस बारे में श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा पत्र जारी करके भक्तों को सूचना दे दी गई है. बता दें कि हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु शीश के दानी के दर्शन करने के लिए आते हैं.

Khatu Shyam Mandir

श्री श्याम कमेटी ने दी ये जानकारी

अगर आपका मन भी खाटू श्याम जाने का है तो आप जान लें कि श्याम बाबा के दर्शन शनिवार, रविवार और शुक्ल पक्ष की एकादशी और द्वादशी को छोड़कर अन्य दिवस (सोमवार से शुक्रवार) दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक दिनांक 27 मई से बंद रहेंगे. कमेटी ने भक्तजनों से अनुरोध किया है कि इस समय अवधि के उपरांत ही दर्शनों के लिए आए और व्यवस्थाओं में सहयोग करें.

ऐसे पहुंचे श्याम जी के द्वार

अगर आप खाटू श्याम जी आना चाहें तो इसके लिए बड़ा साधारण सा तरीका है. अगर आप बस से जयपुर या दिल्ली से आ रहे हैं, तो इसके लिए आपको पहले रींगस आना होगा. इसके बाद, आपको खाटू श्याम जी के लिए दूसरी बस पकडनी होगी. यहां पर आपको कोई प्राइवेट टैक्सी भी मिल सकती हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए शुरू होगी नई व्यवस्था, घनत्व के आधार पर रंग बदलेगी बत्ती

वहीं, अगर आप ट्रेन से आते हैं तो सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन रिंगस स्टेशन पड़ेगा. यह खाटू श्याम जी से महज 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां से आपको बस या टैक्सी आसानी से मिल जाएगी.

अगर आप हवाई मार्ग से आना चाहते हैं तो सबसे नजदीकी हवाई अड्डा जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा, जो यहां से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर है. यहां आने के बाद आप बस या टैक्सी से खाटू श्याम जी के द्वार पहुंच सकते हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts