ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, टिकट बुकिंग सहित 5 बड़े बदलाव आज से हुए लागू

नई दिल्ली | रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि 1 जुलाई यानि आज से ट्रेन टिकट से जुड़े कई नियमों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसका सीधा असर ट्रेन से सफर करने वाले लोगों पर पड़ेगा. यदि आप बिना किसी रुकावट के यात्रा करना चाहते हैं, तो जुलाई से पहले इन नए नियमों को समझ लें और तैयारी कर लें.

Indian Railways Train 1

आधार कार्ड लिंक अनिवार्य

आज यानि 1 जुलाई से वही यात्री तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे, जिनका IRCTC अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होगा. रेलवे ने स्पष्ट कर दिया है कि बुकिंग शुरू होने के पहले 10 मिनट तक केवल आधार कार्ड लिंक्ड यूजर्स ही टिकट बुक कर सकेंगे. इस विंडो में रेल एजेंट टिकट नहीं काट पाएंगे. ऐसे में यदि आपका IRCTC अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो फटाफट अपनी प्रोफाइल अपडेट कर लें.

टिकट बुकिंग के लिए आधार OTP अनिवार्य

15 जुलाई से जब आप टिकट बुक करेंगे तो आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा. इस OTP को दर्ज किए बिना टिकट बुक नहीं होगा. वहीं, रेल एजेंट अब बुकिंग विंडो खुलने के 30 मिनट तक तत्काल टिकट बुक नहीं कर पाएंगे.

वेटिंग टिकट पर लिमिट तय

अब किसी भी क्लास में कुल सीटों के मुकाबले 25% से ज्यादा वेटिंग टिकट नहीं जारी होंगे. इससे ज्यादा भीड़-भाड़ वाले रूट्स पर यात्रियों को कंफर्म टिकट पाने में दिक्कत आ सकती है. लेकिन यह नियम यात्रियों के लिए क्लियर और ट्रांसपेरेंट बुकिंग सिस्टम बनाने की कोशिश है. महिला और दिव्यांग यात्रियों को इस नियम से राहत दी गई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

8 घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट

अब ट्रेन रवानगी से 8 घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट तैयार किया जाएगा जबकि पहले यह 4 घंटे पहले तैयार होता था. इस नए नियम से वेटिंग टिकट कंफर्म होने की जानकारी काफी पहले मिल जाएगी तो यात्रियों के पास दूसरा विकल्प चुनने के लिए ज्यादा समय रहेगा. वहीं, दोपहर 2 बजे से पहले चलने वाली ट्रेनों का रिजर्वेशन चार्ट रात 9 बजे से पहले तैयार हो जाएगा.

सफर करना हुआ महंगा

आज यानि 1 जुलाई से नॉन- AC क्लास का किराया 1 पैसे प्रति किलोमीटर और AC क्लास के किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है. इसका मतलब अगर आप 500 किलोमीटर की यात्रा करते हैं, तो AC में 10 रुपए और नॉन- AC में 5 रुपए ज्यादा देने पड़ सकते हैं. अगर आप 1 हजार किलोमीटर की दूरी तय करते हैं, तो ये बढ़ोतरी 10 से 20 रुपए तक जा सकती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.