दिल्ली मेट्रो के पांचवें चरण की मूवमेंट हुई शुरू, 206 करोड़ से बनेगा नया कॉरिडोर; इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो से जुड़ी एक और अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि अभी दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण में कई कॉरिडोर पर काम चल रहा है. इसके साथ ही, पांचवें चरण की मेट्रो परियोजनाओं को लेकर भी मूवमेंट शुरू हो गई है.

Delhi Metro

पांचवें चरण की मूवमेंट शुरू

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने पांचवें चरण A के तहत युगे युगीन भारत म्यूजियम भूमिगत मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है. सेंट्रल विस्टा परियोजना के मद्देनजर इस भूमिगत स्टेशन का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और इसपर 206.5 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च होगी. यह मेट्रो स्टेशन Phase- 5A के इंद्रप्रस्थ-आरके आश्रम कॉरिडोर का हिस्सा होगा.

दिल्ली मेट्रो के पांचवें चरण में 18 मेट्रो कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास विचाराधीन है. जिसकी लंबाई 206.5 करोड़ रुपए है. इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य दो हिस्सों में पूरा किया जाएगा. इसके तहत, इन तीनों कॉरिडोर का निर्माण Phase- 5A में 11,150 करोड़ की लागत से प्राथमिकता के आधार पर किया जाना है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए शुरू होगी नई व्यवस्था, घनत्व के आधार पर रंग बदलेगी बत्ती

चौथे चरण का विस्तार

इसकी कुल लंबाई 15.8 किलोमीटर होगी, जिसमें एयरोसिटी-एयरपोर्ट टर्मिनल-1, तुगलकाबाद- कालिंदी कुंज और इंद्रप्रस्थ-आरके आश्रम (सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर) शामिल हैं. इनमें पहली दो परियोजनाएं चौथे चरण में निर्माणाधीन स्वर्ण रेखा (तुगलकाबाद- एयरोसिटी) की विस्तार परियोजना है.

इंद्रप्रस्थ- आरके आश्रम कॉरिडोर चौथे चरण की इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ (ग्रीन लाइन) का विस्तार परियोजना है. साढ़े 9 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर पूरी तरह से भूमिगत होगा. इस कॉरिडोर पर 8 स्टेशन बनेंगे, जिसमें एक युगे युगिन भारत म्यूजियम मेट्रो स्टेशन भी शामिल है. नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में युगे युगिन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय बनाया जाना है, जो सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का हिस्सा है.

होंगे यह 8 स्टेशन

भारत मंडपम, बड़ौदा हाउस, इंडिया गेट, न्यू कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरियट बिल्डिंग, सेंट्रल सेक्रेटेरियट, युगे युगीन भारत संग्रहालय, शिवाजी स्टेडियम और आरके आश्रम.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.