दिल्ली की इन मार्केट्स में 100 रूपए से लड़कों के ब्रांडेड कपड़े शुरू, कम बजट में मिलेगी शानदार वैरायटी

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में कई ऐसी मार्केट हैं, जहां आपको बेहद कम दामों में अच्छे से अच्छे ब्रांडेड कपड़े मिल जाते हैं. खास बात यह है कि यहां मिलने वाले कपड़ों की कीमत ₹100 से शुरू हो जाती है. उसके बाद, जैसा आपकी जेब का बजट हो, उसी हिसाब से आप खरीदारी कर सकते हैं.

Shopping Bazar Market

CP का पालिका बाजार

ऐसी ही एक मार्केट है जिसका नाम पालिका बाजार है. यह दिल्ली की सबसे प्रसिद्ध मार्केट्स में से एक है. इस लड़कों की मार्केट को “लड़कों का सरोजिनी नगर” भी कहा जाता है. कनॉट प्लेस (CP) में स्थित इस अंडरग्राउंड मार्केट में काफी दुकानें हैं, जहां लड़कों के कपड़ों की जबरदस्त वैरायटी मिलती है, वो भी किफायती दामों में. यहां रोजमर्रा पहनने वाले कपड़े ₹100 तक के रेट में मिल जाते हैं. इसके अलावा ₹500 में शर्ट और लोअर भी खरीदे जा सकते हैं. यहां पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन राजीव चौक है.

करोल बाग का गफ्फार मार्केट भी है सस्ता हब

राजधानी में स्थित करोल बाग भी सबसे फेमस मार्केट्स में से एक माना जाता है. यहां का गफ्फार मार्केट लड़कों के कपड़ों की खरीदारी के लिए काफी प्रसिद्ध है. यहां आप ब्रांडेड कपड़े कम रेट में खरीद सकते हैं. एथनिक कपड़े, डेली वेयर आदि हर प्रकार के कपड़े यहां कम कीमत पर उपलब्ध हो जाते हैं. यहां ₹100 में शर्ट, ₹250 में जींस और ₹50 में डेली वेयर आराम से मिल जाते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

एशिया की सबसे बड़ी होलसेल मार्केट

ऐसी ही एक मार्केट है गांधीनगर मार्केट. इसे एशिया की सबसे बड़ी होलसेल मार्केट के रूप में जाना जाता है. लड़कों से जुड़े सभी आइटम यहां सस्ते रेट में मिल जाते हैं. यहां ₹50 में टी- शर्ट मिल जाती है. थोक में भी काफी किफायती दामों पर कपड़ों की खरीदारी की जा सकती है.

चोर बाजार और मोहन सिंह प्लेस

दिल्ली का चोर बाजार काफी प्रसिद्ध है. यह सुबह- सुबह लगता है और लड़कों के लिए यहां हर प्रकार के कपड़े सस्ते रेट में देखने को मिल जाते हैं. दिल्ली में ही कनॉट प्लेस में स्थित मोहन सिंह प्लेस लड़कों के कपड़ों की शॉपिंग के लिए काफी प्रसिद्ध है. मूल रूप से यह बाजार अपने कस्टम कपड़े, टेलरिंग और ड्रेपिंग की दुकानों के लिए मशहूर है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts