खुशखबरी: कांवड़ मेले को देखते हुए दिल्ली- NCR से संचालित होगी स्पेशल ट्रेनें, फटाफट देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र से भोले नाथ की नगरी हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. सावन महीने में अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने मेला स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का फैसला लिया है. कांवड़ और रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए रेलवे ने 11 जुलाई से 9 अगस्त तक 4 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है. दो मेमू ट्रेनों दिल्ली- शामली और दिल्ली- सहारनपुर का विस्तार हरिद्वार तक किया गया है. वहीं, लिंक एक्सप्रेस समेत 7 जोड़ी ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव निर्धारित किए गए हैं.

Indian Railways Train 2

मेला स्पेशल ट्रेनें प्रतिदिन

  • ट्रेन नंबर 04311/12, मुरादाबाद- लक्सर अनारक्षित (11- 25 जुलाई)
  • ट्रेन नंबर 04313/14, हरिद्वार- दिल्ली शाहदरा अनारक्षित (11- 24 जुलाई)
  • ट्रेन नंबर 04317/18, योगनगरी ऋषिकेश- दिल्ली शाहदरा (11 जुलाई से 10 अगस्त)
  • ट्रेन नंबर 04317/18, योगनगरी ऋषिकेश- आलमनगर (11 जुलाई से 10 अगस्त)

इन स्टेशनों पर ठहराव

हरिद्वार, ज्वालापुर, रूड़की, टपरी, मुजफ्फरनगर, मेरठ शहर, गाजियाबाद, शाहदरा

इन ट्रेनों का हरिद्वार तक विस्तार

  • ट्रेन नंबर 74022/23, दिल्ली- शामली (11- 25 जुलाई). बीच रास्ते यह ट्रेन दिल्ली, शामली, थाना भवन, रामपुर मनिहारिन, टपरी, रूड़की, ज्वालापुर और हरिद्वार स्टेशन पर ठहराव करेगी.
  • ट्रेन नंबर 64557/58, दिल्ली- सहारनपुर (11- 25 जुलाई). बीच रास्ते यह ट्रेन दिल्ली, सहारनपुर, रूड़की, ज्वालापुर व हरिद्वार स्टेशन पर ठहराव करेगी.
  • लिंक एक्सप्रेस, उज्ज्यिनी, इंदौर एक्सप्रेस, ओखा एक्सप्रेस, हेमकुंड, कोच्चिवली- योगनगरी ऋषिकेश व बरेली- दिल्ली पैसेंजर.
यह भी पढ़े -  गैस सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे आमजन के लिए खुशखबरी, LPG बुकिंग पर फिर मिलेगा इस सुविधा का लाभ

कांवड़ियों के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं

सीनियर DCM आदित्य गुप्ता ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों के अलावा रायवाला, मोतीचूर, हरिद्वार, ऋषिकेश, योगनगरी ऋषिकेश, ज्वालापुर, लक्सर, रुड़की, कांकाठेर स्टेशनों पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं. कांवड़ियों समेत श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए अतिरिक्त बुकिंग विंडो पर पांच सुपरवाइजरों समेत 38 कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.