Career Tips: 12वीं के बाद किस फील्ड में बनाएं करियर, यहां जानिए कुछ अहम बिंदु

नई दिल्ली, Career Tips | 12वीं कक्षा के नतीजे जारी होने के बाद अब विद्यार्थी आगे पढ़ाई के लिए एडमिशन लेंगे. आपको किस फील्ड में जाना चाहिए इसका फैसला काफी सोच समझकर करना होगा. 12वीं के बाद सही कोर्स सेलेक्ट करना आपके फ्यूचर और करियर को एक नई दिशा देगा. ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जानकारी लेकर आई है, जो आपके लिए सहायक होने वाली है.

Career Tips

जल्दबाजी में न लें कोई भी फैसला

हम आपको बताएंगे कि अपना करियर चुनते वक्त आपको कोई जल्दबाजी नहीं करनी है और किन बातों का विशेष ध्यान रखना है. ऐसे में हमारे साथ बने रहे. जल्दबाजी में लिए गए फैसले आपके भविष्य को प्रभावित कर सकते हैं. ऐसे में आपको सोच समझकर यह फैसला करना चाहिए कि आपको किस फील्ड में आगे जाना है. आपको अपने लिए हमेशा वह क्षेत्र चुनना चाहिए जिसमें आपकी रुचि है.

इंटरेस्ट को ध्यान में रखकर चुने कोर्स

कई बार स्टूडेंट्स परिवार के दबाव में, या सिर्फ ट्रेंड देखकर किसी भी कोर्स में एडमिशन ले लेते हैं, मगर बाद में उन्हें अहसास होता है कि यह उनके इंटरेस्ट या स्किल्स के अनुसार नहीं था. ऐसे में आपको अपने इंटरेस्ट, स्किल्स, भविष्य के अवसरों और जॉब मार्केट को ध्यान में रखते हुए ही कोर्स सेलेक्ट करना चाहिए.

साइंस स्ट्रीम में कई बेहतर ऑप्शन

अगर आपके पास 12वीं कक्षा में साइंस स्ट्रीम थी, तो इंजीनियरिंग आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. अगर आपको मैथ और टेक्नोलॉजी पसंद है, तो आप इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं. अगर आपको डॉक्टर बनना है तो आप मेडिकल लाइन में भी जा सकते हैं. यदि आपको विज्ञा न के सब्जेक्ट्स पसंद हैं, तो आप बायोटेक्नोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, नर्सिंग या एग्रीकल्चर में बीएससी कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

कोर्स सिलेक्शन के लिए सही स्ट्रेटजी

अगर 12वीं कक्षा में आपके पास आर्ट्स थी, तो आप BA LLB, मास कम्युनिकेशन और होटल मैनेजमेंट जैसे कोर्स कर सकते हैं. अपने कोर्स का सिलेक्शन करते समय आपके पास से सही स्ट्रेटजी होनी चाहिए, जिससे आपकी पढ़ाई भी रुचिकर होगी और आपको करियर के भी बेहतरीन अवसर मिलेंगे.

कॉमर्स के स्टूडेंट कर सकते हैं यह कोर्स

यदि आपने कॉमर्स से 12वीं कक्षा पास की है और आपकी रुचि  बैंकिंग या फाइनेंस में है, तो आप बी. कॉम या बी.कॉम ऑनर्स कर सकते हैं. इसके अलावा सीए (CA), सीएस (CS), सीएमए (CMA) भी किया जा सकता है. बिजनेस मैनेजमेंट में इंटरस्ट रखने वालों के लिए BBA एक बेहतरीन कोर्स साबित हो सकता है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.