भारतीय सेना के लिए तैयार की गई नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म, जानिये 5 प्रमुख विशेषताएं

नई दिल्ली । भारतीय सेना के लिए एक नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म तैयार की गई है. बता दें कि यह यूनिफार्म आरामदायक और मौसम के अनुकूल है. यह एक डिजिटल डिसरप्टिव पैटर्न पेश करती है. शनिवार को पैराशूट रेजीमेंट के कमांडो की एक टुकड़ी ने इस नई वर्दी को पहना और सेना दिवस परेड में हिस्सा लिया.

army new uniform

जानिए नई तैयार की गई वर्दी की खासियते 

  • जैतून और मिट्टी सहित अन्य रंगों के मिश्रण से बनी वर्दी को सैनिकों के तैनाती के क्षेत्रों और जलवायु परिस्थितियों के अनुसार बनाया गया है.
  • नई वर्दी के बारे में सूत्रों ने बताया कि वर्दी को राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान के सहयोग से विभिन्न देशों की सेनाओं की कमांडेंट यूनिफॉर्म का विश्लेषण करने के बाद बनाया गया है.
  • साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह वर्दी काफी आरामदायक है और इसे सभी प्रकार के इलाकों में पहना जा सकता है. इसे डिजिटल डिसरप्टिव पैटर्न कंप्यूटर की सहायता से तैयार किया गया है.
  • वहीं सूत्रों ने बताया कि नई यूनिफॉर्म मे शर्ट को ट्राउजर में इन करने की आवश्यकता नहीं है.
  • नई वर्दी खुले बाजार में उपलब्ध नहीं होगी.
यह भी पढ़े -  EPFO का बड़ा अपडेट, UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; टेस्टिंग हुई पूरी
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.