भारतीय रेलवे: वेटिंग टिकट को लेकर साफ होगी तस्वीर, अब ट्रेन रवानगी से इतने घंटे पहले तैयार होगा रिजर्वेशन चार्ट

नई दिल्ली | रेलयात्रियों की सुविधाओं में इजाफा करने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा एक और बड़ा कदम उठाया गया है. बता दें कि रेलवे बोर्ड ने ट्रेन के रवाना होने से 8 घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ज तैयार करने का प्रस्ताव दिया है. वहीं, दोपहर 2 बजे से पहले रवाना होने वाली ट्रेनों के लिए चार्ट ट्रेन के रवानगी से 1 दिन पहले रात 11 बजे तक तैयार किया जाएगा.

Indian Railway Train

चरणबद्ध तरीके से लागू करने के निर्देश

भारतीय रेलवे ने कहा कि इसके लिए नया पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) प्रति मिनट 1.5 लाख से अधिक टिकट बुकिंग की अनुमति देगा. मिली जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई 2025 से भारतीय रेलवे केवल ऑथेंटिक यूजर्स को ही IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति देगा. वहीं, जुलाई के आखिर से तत्काल बुकिंग के लिए ओटीपी- बेस्ड ऑथेंटिकेशन किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  महंगे प्याज से मिलेगी राहत, दिल्ली में सरकारी राशन दुकानों और मोबाइल वैन से मात्र इतने रुपये किलो बिक्री

ऑथेंटिक यूजर्स के डिजिलॉकर अकाउंट में उपलब्ध आधार कार्ड या किसी अन्य वेरिफाई योग्य सरकारी आईडी का उपयोग करना होगा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए रेलवे बोर्ड को निर्देश दिया कि इसे चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जाए ताकि कोई व्यवधान पैदा ना हो.

वेटिंग टिकट लेकर साफ होगी तस्वीर

वर्तमान में रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन रवानगी से 4 घंटे पहले तैयार होता है. ऐसे में यात्रियों के मन में वेटिंग टिकट कंफर्म होने को लेकर अनिश्चिता बनी रहती है. इसी परेशानी को दूर करने के लिए अब ट्रेन रवानगी से 8 घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने का प्रस्ताव दिया गया है. इससे वेटिंग लिस्ट की स्थिति के बारे में पहले से ही जानकारी मिल जाएगी. वेटिंग लिस्ट कन्फर्म नहीं होने की स्थिति में उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए भी अधिक समय मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.