पीएफ, सुकन्या समृद्धि सहित इन योजनाओं पर ब्याज दरें तय, पहली तारीख से बदलाव लागू

नई दिल्ली | सरकार द्वारा स्मॉल सेविंग स्कीम, जिनमें पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) और अन्य पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम शामिल हैं, की ब्याज दरों को तय किया गया है. हालाँकि, वित्त वर्ष 2025- 26 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून 2025 तक की छोटी बचत योजना की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 1 अप्रैल से 30 जून 2025 तक के लिए ये दरें लागू होंगी.

public provident fund ppf

जारी हुआ सर्कुलर

28 मार्च 2025 को सरकार द्वारा स्मॉल सेविंग स्कीम पर इंटरेस्ट तय किया गया था. अब सरकार द्वारा एक नया सर्कुलर जारी किया गया है, जिसके अनुसार पीएफ पर 7.1%, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर 7.7%, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम और सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2% और किसान विकास पत्र पर 7.5% ब्याज दर तय की गई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

हर 3 महीने में तय होती हैं दरें

हर 3 महीने में सरकार द्वारा स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरें तय की जाती हैं. इससे पहले जनवरी- मार्च 2024 की तिमाही में भी कुछ योजनाओं की ब्याज दरों में इजाफा किया गया था. अप्रैल 2024 के बाद से सरकार द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था. छोटी बचत योजना के लिए सरकार द्वारा ब्याज की दरें श्यामला गोपीनाथ कमेटी की सिफारिश के अनुसार तय की जाती हैं. इन पर लगने वाले ब्याज की दरें सरकारी बॉन्ड की यील्ड से 0.25% से 1% ज्यादा रखी जाती हैं, ताकि उपभोक्ताओं के लिए इनमें निवेश करना फायदेमंद रहे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts