CSIR UGC NET परीक्षा के लिए जारी हुई इंटीमेशन स्लिप, आधिकारिक वेबसाइट से जानिए किस शहर में आपकी परीक्षा?

नई दिल्ली | पिछले दिनों CSIR UGC NET परीक्षा आयोजित होने वाली थी मगर कुछ कारणों की वजह से इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था. फिलहाल राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) जून 2024 की नई परीक्षा तिथि, सिटी इंटिमेशन जारी कर दी है. अब सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 25- 27 जुलाई 2024 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा. पहले यह परीक्षा 26 27 और 28 जून को आयोजित होनी थी मगर किन्हीं कारणों की वजह से इसे कस्थगित किया गया था.

UGC

CSIR UGC NET परीक्षा के लिए जारी हुई इंटीमेशन स्लिप

संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप पुरस्कार, सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित होती है. ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं वह इंटीमेशन स्लिप से यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, SC कर्मचारियों को प्रमोशन में मिलेगा रिजर्वेशन का फायदा

आधिकारिक वेबसाइट से जांचे किस शहर में है परीक्षा

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से अपनी यूजीसी नेट एडवांस सिटी स्लिप 2024 डाउनलोड करके अपने परीक्षा शहरों की जांच कर सकते हैं. अपनी परीक्षा सिटी जानने के बाद सब उम्मीदवार उसे अनुसार अपना फ्रूट प्लान तैयार कर पाएंगे. इससे उन्हें एग्जाम सेंटर जाने से पहले किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि भरनी होंगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.