IPL 2022 के पहले मैच से ज्यादा इस मिस्ट्री गर्ल के हो रहे हैं चर्चे, जानिए कौन है यह मिस्ट्री गर्ल

नई दिल्ली । IPL ( इंडियन प्रीमियर लीग ) 2022 का आगाज 26 मार्च से हो चुका है. पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग के बीच हुआ. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को करारी मात दी. इस मैच के दौरान कैमरा मैंन ने पूरा फोकस एक फीमेल फैन पर किया.

news 13

रातों-रात फेमस हुई यह मिस्ट्री गर्ल

इसका वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिस वजह से वह फैन मिस्ट्री गर्ल बन गई है. चेन्नई के लिए बतौर खिलाड़ी खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी ने पहले ही मैच में 38 गेंदों पर 50 रन बनाए. उन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेली, इस दौरान 7 चौके और एक छक्का लगाया. वहीं दूसरी ओर मिस्ट्री गर्ल ने भी पूरा फोकस लूटा. सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो को देखकर फैन्स भी पूछने लगे कि यह लड़की कौन है. इस दौरान कैमरामैन को भी जमकर ट्रोल किया गया, कई लोगों ने तो यहां तक कहा कि कैमरामैन पहला मैच होते ही अपने काम पर लग गया.

केकेआर ने चेन्नई सुपर टीम को इस मैच मे छह विकेट से दी करारी मात

हम आपको बता दें कि इस मिस्ट्री गर्ल का नाम देविका नायर है.यह प्रोफेशनल डिजिटल मार्केटर है. यह बात देविका ने खुद बताई. इतना वायरल होने पर देविका ने कहा कि यह दिन मेरे लिए सबसे रोमांचित और शानदार दिनों में से एक है. मुझे लोगों का काफी प्यार मिल रहा है, जिसको देखकर मैं काफी खुश हूं, लोगों ने मुझे जो भी प्यार दिया उसके लिए उनका बहुत-बहुत आभार.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

देविका नायर आईपीएल की मिस्ट्री गर्ल बनने के बाद रातों-रात ही फेमस हो गई, बता दें कि उनके फॉलोअर्स की संख्या मे भी लगातार इजाफा हो रहा है. रविवार 27 मार्च दोपहर तक उनके फॉलोवर्स 22.9 हजार थे. वहीं उन्होंने इंस्टाग्राम पर Handful of quirks, mouthful of trouble लिखा हुआ है. आईपीएल के पहले ही मैच में कोलकाता ने चेन्नई सुपर किंग को 6 विकेट से मात दी. बतौर कप्तान रविंद्र जडेजा का यह पहला मैच था, उनकी कप्तानी के पहले ही मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा , जबकि केकेआर की कमान संभाल रहे श्रेयस अय्यर ने जीत से आगाज किया.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.