नई दिल्ली | प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के कस्टमर्स के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि 31 मई को इस योजना की डेडलाइन खत्म हो रही है, जिसके बाद आप इस योजना के कस्टमर्स नहीं रह पाएंगे. यदि आगे भी आप इस योजना से जुड़े रहना चाहते हैं, तो 31 मई तक आपको अपने बैंक खाते में 436 रुपए रखने होंगे. इस संबंध में बैंक अपने कस्टमर्स को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भी भेज रहे हैं.
PMJJBY की डिटेल्स
साल 2015 में शुरू की गई प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अपने कस्टमर्स को 2 लाख रुपए का बीमा कवर देती है. इस योजना का प्रीमियम 1 साल की अवधि के लिए होता है. यह अवधि जैसे ही खत्म होती है, एक बार फिर से प्रीमियम जमा कराना होता है. इसी के बाद कस्टमर्स को बीमा कवर का लाभ मिल पाता है.
कौन लोग हैं पात्र?
यह योजना 1 साल की जीवन बीमा योजना हैं, जो किसी भी वजह से होने वाली मृत्यु को कवर करती है. 18- 50 आयु वर्ग के लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. 50 साल की उम्र पूरी करने से पहले योजना में शामिल होने वाले लोग नियमित प्रीमियम के भुगतान पर 55 साल की उम्र तक लाइफ के रिस्क को जारी रख सकते हैं. इस योजना के लिए 436 रुपए सालाना प्रीमियम भुगतान करना होगा, जिससे 2 लाख रुपए का लाइफ कवर मिलता है.
इस योजना के तहत, नामांकन खाताधारक के बैंक की शाखा/ बीसी पॉइंट या बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या डाकघर बचत बैंक खाते के मामले में डाकघर में किया जा सकता है. प्रीमियम कस्टमर के बैंक अकाउंट से हर साल ऑटो डेबिट किया जाता है.
