केजरीवाल सरकार ने दिल्ली एम्स से झज्जर एम्स तक शुरू की बस सेवा, ये रहेगा रूट

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली और हरियाणा के निवासियों को नए साल के तोहफे के रूप में दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने आज दिल्ली के नजफगढ़ टर्मिनल से दिल्ली एम्स से हरियाणा के झज्जर तक दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की सुविधा शुरू की है. दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने एक कार्यक्रम के दौरान ढांसा बस स्टैंड से इस रूट पर चलने वाली डीटीसी इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस सेवा से दिल्ली और हरियाणा के बीच प्रतिदिन यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को लाभ होने की संभावना है. ये बसें दरौला बॉर्डर के रास्ते नजफगढ़ टर्मिनल और एम्स झज्जर के बीच चलेंगी.

dtc driver job 2021

महिलाओं के लिए रहेगी मुफ्त यात्रा

आपको बता दें कि 29 दिसंबर 2022 को हुई बैठक में हरियाणा के नजफगढ़ के पास बाढ़सा गांव के निवासियों ने दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को एक ज्ञापन सौंपा था. जिसमें उक्त रूट पर डीटीसी की बसें चलाने का अनुरोध किया गया था.

जिसके बाद परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने अनुरोध को स्वीकार करते हुए एम्स झज्जर तक डीटीसी बसों की सेवा बढ़ाने की घोषणा की थी ताकि लोगों को अस्पताल जाने में किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े. दिल्ली सरकार इस नए रूट पर भी महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा जारी रखेगी.

जरूरत पड़ी तो और बसें चलेगी

गौरतलब है कि हरियाणा का बाढ़सा गांव दिल्ली के नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सटा हुआ है. यहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपने काम के सिलसिले में दिल्ली आते हैं लेकिन इस पूरे क्षेत्र में हरियाणा की ओर बस सुविधा नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है. इसे देखते हुए दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, ”मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार लोगों को सुविधाजनक, सस्ती और सुरक्षित यात्रा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

आगे उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों को फायदा होगा. इसके अलावा, लोगों को अस्पताल आने में कोई परेशानी नहीं होगी. फिलहाल, हमने 3 बसों से यह बस रूट शुरू किया है जरूरत पड़ी तो हम इस रूट पर और बसें चलाएंगे.

ये रहेगा रूट

इस बस रूट की कुल लंबाई 26.4KM है जो कि निम्नलिखित बस स्टॉप्स को कवर करेगी. नजफगढ़ टर्मिनल, झरोदा क्रॉसिंग, लहेल्थ सेंटर, नजफगढ़ दिल्ली गेट, नजफगढ़ छावला स्टैंड, पीएस नजफगढ़, ढांसा स्टैंड नजफगढ़, घुमन हेरा जिंग, प्रेम नर्सरी, नानक प्याऊ, इंद्रा सर्विस स्टेशन, मित्राऊं डेसू ऑफिस, मित्राऊं गाँव, मित्राऊं स्कूल, सुरेहरा जिंग, रावता जिंग, जाफरपुर अस्पताल, समसपुर/खालसा, उज्वा स्कूल, उज्ज्वा, मलिकपुर ज़ार क्रॉसिंग, घुमनहेरा जिंगस झुलझुली जिंग, रावता, गालिबपुर जिंग, दारौला गांव, दारौला सीमा, माकडोला गांव, माकडोला फैक्टरी, कालियावास मोड़, कलियावास गांव, इकबालपुर गांव, एम्स बाढ़सा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.