दिल्ली में बेटी के जन्म पर मिलेंगे 11 हजाए रुपए, यहां चेक करें पात्रता और अप्लाई लिंक

नई दिल्ली | एक समय ऐसा था जब आए दिन बेटियों और लड़कियों पर हो रहे अत्याचारों की खबर मिलती थी. परिस्थितियों में भले ही ज्यादा फर्क न पड़ा हो, लेकिन अब समाज में परिवर्तन आना शुरू हो चुका है और लोगों ने पुरानी रूढ़िवादी धारणाओं को त्याग कर बेटियों को भी बेटों के समान दर्जा देना शुरू कर दिया है. अब समय ऐसा आ चुका है कि जब घर में बेटी पैदा होती है, तो बेटों की तरह ही परिवार में जश्न मनाया जाता है और परिजनों को मिठाइयां बांटकर मुंह मीठा कराया जाता है.

BABY GIRL

2008 में शुरू हुई योजना

सरकार भी लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए परिवारों को प्रोत्साहित करती है. इसी कड़ी में दिल्ली में लाडली योजना के तहत बेटी का जन्म होने पर माता- पिता को 11 हजार रुपए दिए जाते हैं. बेटी के जन्म से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई पर दिल्ली सरकार शगुन भी देती है. 1 जनवरी 2008 को दिल्ली सरकार द्वारा लाडली योजना की शुरुआत की गई थी. बेटियों के जन्म दर को बढ़ावा देने और उन्हें शिक्षित करने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई थी. आज हम आपको इसी योजना के बारे में जानकारी देंगे.

योजना के तहत मिलेंगे यह लाभ

इस योजना के तहत जन्म से लेकर बेटी की 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी होने तक विभिन्न चरणों में पैसे दिए जाते हैं. बेटी का जन्म होने पर अभिभावकों के खाते में 11 हजार रुपए जमा करवाए जाते हैं. इसके बाद, पहली, छठी, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा में क्रमशः 55 हजार रुपए उनके खाते में भेजे जाते हैं. जब बेटी 18 साल की हो जाती है और वह 10वीं पास कर लेती है, तो योजना के पूरे पैसे ब्याज समेत दे दिए जाते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

यह है पात्रता

  • बेटी का जन्म दिल्ली में होना चाहिए.
  • सालाना आय 1 लाख से कम होनी चाहिए.
  • जन्म प्रमाण पत्र MCD, NDMC या रजिस्ट्रार द्वारा जारी किया होना चाहिए.
  • लड़की के जन्म से कम से कम 3 साल पहले तक अभिभावक दिल्ली के स्थाई नागरिक रहे हों.

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आवेदक को योजना की आधिकारिक वेबसाइट edistrict.delhigovt.nic.in पर जाना होगा.
  • यहां “Apply Online” सेक्शन में जाकर “Apply for Service” पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद वूमेन एंड चाइल्ड डिपार्टमेंट के ऑप्शन से लाडली योजना में अप्लाई पर क्लिक करें.
  • अब Citizen Account Details और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
  • इसके बाद, योजना से जुड़ी सारी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • “Apply Now” के बटन पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट कर दें.
  • आपके मोबाइल फोन पर एक्नॉलेजमेंट नंबर भेज दिया जाएगा, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
  • यदि आप योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आप एप्लीकेशन फॉर्म को भरकर और सभी दस्तावेजों को लगाकर संबंधित जिला दफ्तर में जमा करवा सकते हैं.
  • इसके बाद, आपके आवेदन को जांचा जाएगा.
  • सब कुछ सही पाए जाने पर 90 दिनों के अंदर आपके आवेदन को स्वीकार कर लिया जाएगा.
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts