आधार कार्ड से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट; अब आसानी से कर पाएंगे नाम, एड्रेस और मोबाइल नंबर में बदलाव

नई दिल्ली | अगर आप भी अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाना चाहते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आपको हमेशा आधार कार्ड से जुड़े हुए लेटेस्ट नियमों के बारे में जानकारी रखनी चाहिए. इन दिनों आधार कार्ड से रिलेटेड कई अपडेट शेयर की जा रही है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की तरफ से आधार कार्ड के रजिस्ट्रेशन से लेकर अपडेशन तक के नियमों में बदलाव किया गया है. आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Aadhar Card

आधार से जुड़े जरूरी नियमों में किया गया बदलाव

जानकारी देते हुए बताया गया कि आधार कार्ड में डेमोग्राफिक डाटा जैसे कि नाम, पता, अपडेट करवाना आप पहले से भी काफी आसान हो गया है. इसके लिए आप 2 तरीके इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें पहला तरीका है कि आप किसी आधार केंद्र में जाकर यह सभी अपडेट करवा ले या दूसरे तरीके से आप ऑनलाइन अपडेट करवा सकते है.

बता दें कि पहले ऑनलाइन अपडेट का ऑप्शन केवल एड्रेस के लिए ही दिया जाता था. खबरें सामने आ रही है कि जल्द ही मोबाइल नंबर को अपडेट करने के लिए भी ऑनलाइन अपडेट लागू करने का नियम लागू किया जा सकता है. हालांकि, अभी इसे लागू नहीं किया गया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन इलाकों से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम, जल्द मिलेगी 2 नए फ्लाईओवर की सौगात

अब आसानी से करवा पाएंगे रजिस्ट्रेशन

आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए पुराने फॉर्म की जगह अब नया फार्म जारी किया गया है. नए फार्म का इस्तेमाल करके 18 साल से अधिक उम्र के निवासी आधार रजिस्ट्रेशन काफी आसानी से कर सकते हैं. एक ही कैटेगरी के लोग अब एक ही फार्म के जरिए आसानी से आधार कार्ड पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. वहीं, एनआरआई लोगों के लिए भी फॉर्म 2 का प्रयोग अनिवार्य किया गया है. जिनका एड्रेस भारत से बाहर का है, वह फॉर्म 2 के जरिए काफी आसानी से अपडेट करवा सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.