LIC ने दिया लैप्स पॉलिसीज को दोबारा शुरू करने का शानदार मौका, लेट फीस पर मिलेगी तगड़ी छूट

नई दिल्ली | देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपने करोड़ों पॉलिसी धारकों को नए साल का बड़ा तोहफा दिया है. बता दें कि LIC ने लैप्स हो चुकी पॉलिसियों को फिर से चालू करने के लिए एक स्पेशल रिवाइवल कैंपेन को हरी झंडी दिखाई हैं. इस अभियान के तहत, पॉलिसी धारकों को लेट फीस पर विशेष छूट का लाभ मिलेगा.

LIC Life Insurance Company

इस अभियान के तहत, LIC द्वारा 1 जनवरी 2026 से 2 मार्च 2026 तक बंद हो चुकी पॉलिसीज को दोबारा शुरू किया जाएगा. इसमें सभी नॉन- लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान पर लेट फीस में रियायत के तहत बीमा धारकों को लेट फीस पर 30% या अधिकतम 5 हजार रुपए की छूट का लाभ मिलेगा.

रिवाइवल कैंपेन से जुड़ी शर्तें

  • LIC के इस स्पेशल अभियान के तहत पॉलिसी को पहले बिना भुगतान किए प्रीमियम की डेट से 5 साल के भीतर, पॉलिसी के नियमों और शर्तों को पूरा करने के लिए फिर से शुरू किया जा सकता है.
  • जो पॉलिसी प्रीमियम भुगतान अविध के दौरान कालातीत हो गई हैं और पॉलिसी की अविध पूरी नहीं हुई है, वे इस अभियान में फिर से शुरू करने के लिए योग्य हैं. हालांकि, मेडिकल/ स्वास्थ्य आवकताओ पर कोई रियायत नहीं मिलेगी.
  • यह अभियान उन पॉलिसी धारकों के फायदे के लिए शुरू किया गया है जो किसी भी तरह की मुश्किल परिस्थितियों की वजह से समय पर प्रीमियम का भुगतान नहीं कर पाए थे. ऐसे में पूरा इंश्योरेंस लाभ हासिल करने के लिए पॉलिसी को चालू रखना जरूरी है.
यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

देखें लिस्ट

देय प्रीमियम विलंब शुल्क में % रियायत अधिकतम छूट की अनुमति
1,00,000 रुपये तक 30% 3000 रुपये
1,00,001 से 3,00,000 तक 30% 4000 रुपये
3,00,001 और उससे अधिक 30% 5000 रुपये
माइक्रो इंश्योरेंस प्लान 100% पूर्ण
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.